Loading...
नीतू कपूर ने छोटी उम्र में ली थी करोड़ों की संपत्ति, 15 साल में खरीदी मर्सिडीज
नीतू कपूर ने 15 साल की उम्र में हासिल की थी बड़ी कामयाबी

नीतू कपूर ने छोटी उम्र में ली थी करोड़ों की संपत्ति, 15 साल में खरीदी मर्सिडीज

Nov 09, 2026
03:40 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर ने बतौर बाल कलाकार अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। शादी और बच्चों रणबीर कपूर व रिद्धिमा कपूर साहनी के जन्म के बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। हाल ही में कर्ली टेल्स को दिए इंटरव्यू में नीतू ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि 21 साल की उम्र तक वह करीब 100 फिल्मों में काम कर चुकी थीं।

काम

5 साल की उम्र से फिल्मों में काम कर रही राहा

नीतू ने कहा, "बचपन में मैंने 10-12 फिल्में की थीं। मैंने 5 साल की उम्र में 'सूरज' से करियर की शुरुआत की थी, जिसमें वैजयंतीमाला भी थीं। इसके बाद '2 कलियां' मेरी मशहूर फिल्म रही, जिसमें मैंने दौहरी भूमिका निभाई थी। फिर 11-13 साल की उम्र के बीच मैंने काम से ब्रेक लिया और 14 साल की उम्र में फिर से काम शुरू किया। इसके बाद, 14 से 21 साल की उम्र के बीच मैंने लगभग 70 फिल्में कीं।"

खुलासा

15 साल की उम्र में नीतू ने किया था यह काम

जब नीतू से पूछा गया कि क्या वह 15 साल की उम्र में ही सुपरस्टार बन गई थीं, तो उन्होंने कहा, "15 साल की उम्र तक मैंने 4-5 संपत्ति खरीद ली थीं और मेरे पास अपनी खुद की मर्सिडीज थी। क्या आप यकीन कर सकते हैं? मैं 8वीं क्लास में थी और उसके बाद मुझे काम के ऑफर मिलने लगे, इसलिए मैं कभी स्कूल वापस नहीं गई। मैंने वैजयंतीमाला से डांस सीखा था, इसलिए मुझे डांस करना आता था।"

ADVERTISEMENT

दूरी

21 की उम्र में नीतू ने फिल्मों से बना ली थी दूरी

नीतू ने आगे कहा, "मैं कभी अभिनय स्कूल नहीं गई, लेकिन बचपन में ही फिल्में करने की वजह से मुझे कैमरे के सामने कोई झिझक नहीं होती थी, जिससे मुझे काफी मदद मिली।"

नीतू ने बताया कि शादी के बाद 21 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री छोड़ना उनके लिए एक आसान फैसला था, क्योंकि वह पहले ही काफी काम कर चुकी थीं।

उन्होंने बताया कि उन दिनों वह अक्सर एक दिन में 3 शिफ्ट में काम करती थीं।

ADVERTISEMENT

समय

नीतू के पास नहीं होता था दोस्त बनाने का समय

अपने व्यस्त शेड्यूल को याद करते हुए नीतू ने कहा कि वह सुबह 7 बजे उठती थीं और फिर अपने दूसरे और तीसरे शूट के लिए निकल जाती थीं।

इस भागदौड़ भरी दिनचर्या की वजह से वह बहुत थक जाती थी और उनके पास दोस्त बनाने के लिए बहुत कम समय होता था।

उन्होंने आखिरी में कहा कि वह घर पर रहकर अपने बच्चों की परवरिश करने से पूरी तरह संतुष्ट थीं।

ADVERTISEMENT