LOADING...
सलमान खान की नई हीरोइन बनी साउथ की 'लेडी सुपरस्टार' नयनतारा, हो गया बड़ा ऐलान
सलमान खान और नयनतारा की जाेड़ी पर लगी माोहर

सलमान खान की नई हीरोइन बनी साउथ की 'लेडी सुपरस्टार' नयनतारा, हो गया बड़ा ऐलान

Mar 31, 2026
04:17 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड के 'सुल्तान' सलमान खान और साउथ की 'लेडी सुपरस्टार' नयनतारा की जोड़ी को लेकर चल रही चर्चाओं पर आखिरकार मुहर लग गई है। नयनतारा अब साउथ के मशहूर निर्देशक वामशी पेडिपल्ली के निर्देशन में बनने वाली आगामी एक्शन-ड्रामा फिल्म में सलमान के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 'जवान' की अपार सफलता के बाद अब नयनतारा सलमान के साथ मिलकर बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं।

जोड़ी

पक्की हो गई सलमान-नयनतारा की जोड़ी

निर्माताओं के साथ-साथ खुद नयनतारा ने सोशल मीडिया पर ये ऐलान कर दिया है, जिससे उनके प्रशंसक फूले नहीं समा रहे हैं। सलमान और नयनतारा, अब पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं, जो दर्शकों के लिए एक बिल्कुल नया और रोमांचक अनुभव लेकर आएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस जोरदार एक्शन-ड्रामा की शूटिंग अप्रैल के मध्य से शुरू होने जा रही है। निर्माता इसे साल 2027 की सबसे बड़ी रिलीज बनाने की तैयारी में हैं।

ट्विटर पोस्ट

नयनतारा ने की घोषणा

Advertisement

धमाका

साल 2027 का सबसे बड़ा सिनेमाई धमाका

'महर्षि' और 'वारिसु' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने के लिए मशहूर निर्देशक वामशी अपने सिग्नेचर स्टाइल यानी बड़े पैमाने के इमोशन और स्केल को इस फिल्म में लाने के लिए तैयार हैं। एक अनुभवी फिल्म निर्माता दिल राजू और निर्देशक की जोड़ी, लीड रोल में सलमान जैसे सुपरस्टार और अब नयनतारा के इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के बाद यकीनन सिनेमाघरों में तालियों और सीटियों का शोर थमने का नाम नहीं लेगा।

Advertisement

अंदाज

सलमान का जुदा अवतार सामने लाएंगे निर्देशक

खबर है कि निर्देशक वामशी इस फिल्म में सलमान को एक बिल्कुल नए अवतार और अनोखे लुक में पेश करने की तैयारी कर रहे हैं, जो उनके फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगा। बताया जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट और इसके भव्य स्तर ने सलमान को पहली ही बार में रोमांचित कर दिया। फिल्म का कॉन्सेप्ट इतना जबरदस्त और अलग है कि उन्होंने इसे सुनते ही तुरंत अपनी रजामंदी दे दी।

जोड़ी

शाहरुख खान के बाद अब सलमान के साथ नयनतारा की नई पारी

नयनतारा ने साल 2023 में शाहरुख खान अभिनीत 'जवान' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अपनी पहली ही हिंदी फिल्म में एक दमदार पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाकर नयनतारा ने साबित कर दिया था कि वे बॉलीवुड की बड़ी हीरोइनों को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हैं। शाहरुख के बाद अब सलमान संग स्क्रीन शेयर करना नयनतारा के करियर के लिए एक और बड़ी उपलब्धि है।

Advertisement