NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / नयनतारा-विग्नेश ने नए साल पर गरीबों को बांटे तोहफे, फिर भी क्यों हो रही आलोचना?
    अगली खबर
    नयनतारा-विग्नेश ने नए साल पर गरीबों को बांटे तोहफे, फिर भी क्यों हो रही आलोचना?
    रोड पर तोहफे बांटते नजर आए नयनतारा और विग्नेश

    नयनतारा-विग्नेश ने नए साल पर गरीबों को बांटे तोहफे, फिर भी क्यों हो रही आलोचना?

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jan 04, 2023
    06:59 pm

    क्या है खबर?

    इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों के नए साल के जश्न की तस्वीरें खूब शेयर हो रही हैं।

    फिल्मी सितारों की बात करें तो किसी ने नए साल पर खूब पार्टी की तो कोई परिवार के साथ विदेश में छुट्टियां मनाता नजर आया।

    अब साउथ के पावर कपल नयनतारा और विग्नेश का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों रोड पर लोगों को तोहफे देते नजर आ रहे हैं।

    इस वीडियो पर सोशल मीडिया दो गुटों में बंट गया है।

    प्रतिक्रिया

    सोशल मीडिया पर कोई खुश तो कोई नाराज

    नयनतारा के फैन पेजों पर एक वीडियो खूब शेयर हो रहा है। वीडियो में दोनों सड़क पर लोगों को गिफ्ट देते नजर आ रहे हैं।

    कपल के प्रशंसक उनके इस काम के लिए उनकी तारीफ कर रहे हैं।

    वहीं कुछ यूजर ऐसे मौके पर वीडियो बनाने की आलोचना कर रहे हैं। उनका आरोप है कि दोनों पब्लिसिटी के लिए ऐसा कर रहे हैं।

    एक यूजर ने तो यह भी कहा कि नयनतारा राजनीति में आने वाली हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    नयनतारा और विग्नेश ने लोगों को बांटे गिफ्ट

    Sharing New Year Gifts To This Lovely People's 😍#Nayanthara #VigneshShivan pic.twitter.com/6iWLCJ5azn

    — NAYANTHARA FC KERALA (@NayantharaFCK) January 3, 2023

    शादी

    अपनी शादी में भी किया था ऐसा काम

    नयनतारा और विग्नेश ने बीते साल जून में अपनी शादी के समय भी ऐसे ही लोगों का दिल जीता था।

    दोनों ने पिछले साल 9 जून को महाबलीपुरम में शादी की रस्में पूरी की थीं।

    इसके बाद दोनों ने राज्य के अलग-अलग मंदिरों, अनाथालयों और वृद्धाश्रमों में करीब एक लाख लोगों को भोजन कराया था।

    नयनतारा और विग्नेश के रिसेप्शन में सिनेमा जगत की कई हस्तियां पहुंचीं थीं जिनमें शाहरुख खान, बोनी कपूर, रजनीकांत, विजय सेतुपति जैसे सितारे शामिल थे।

    सरोगेसी

    सरोगेसी को लेकर भी विवादों में भी घिरे थे

    शादी के चार महीने बाद दोनों जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने थे।

    इसके बाद उनपर सरोगेसी कानून के उल्लंघन का आरोप भी लगा।

    मामले में जांच के लिए राज्य सरकार ने एक समिति बनाई थी। जांच में खुलासा हुआ था कि दोनों ने 2016 में ही कानूनी रूप से शादी कर ली थी।

    समिति ने बताया था कि उन्होंने सरोगेसी की प्रक्रिया कानून में संशोधन के पहले शुरू कर दी थी। ऐसे में उन्होंने कानून का उल्लंघन नहीं किया है।

    कनेक्ट

    हाल ही में रिलीज हुई है नयनतारा की कनेक्ट

    कामकाज की बात करें तो हाल ही में नयनतारा की फिल्म 'कनेक्ट' सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह एक हॉरर फिल्म है जो लॉकडाउन की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

    फिल्म में नयनतारा के साथ अनुपम खेर भी नजर आए हैं।

    फिल्म का निर्माण राउडी पिक्चर्स द्वारा किया गया है। बता दें कि राउडी पिक्चर्स, नयनतारा और उनके पति विग्नेश शिवन की ही कंपनी है।

    इसका निर्देशन अश्विन सरवनन ने किया है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    दक्षिण भारतीय सिनेमा में नयनतारा लेडी सुपरस्टार के रूप में जानी जाती हैं। वह शाहरुख की आने वाली फिल्म 'जवान' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। यह फिल्म इस साल जून में रिलीज होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नयनतारा
    विग्नेश शिवन
    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    नयनतारा

    नयनतारा ने अपना स्किन केयर ब्रांड 'द लिप बाम कंपनी' किया लॉन्च व्यवसाय
    'AK 62' शुरू करने से पहले शादी कर लेंगे विग्नेश शिवन और नयनतारा सेलिब्रिटी गॉसिप
    शाहरुख के साथ बनने जा रही एटली की फिल्म का नाम हुआ फाइनल! बॉलीवुड समाचार
    नयनतारा नहीं, सामंथा को ऑफर हुई थी शाहरुख की 'जवान' सेलिब्रिटी गॉसिप

    विग्नेश शिवन

    नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी नयनतारा विग्नेश की लव स्टोरी पर डॉक्युमेंटरी सेलिब्रिटी गॉसिप
    सरोगेसी को लेकर मुश्किल में फंसे नयनतारा और विग्नेश, राज्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश सरोगेसी
    नयनतारा-विग्नेश ने छह साल पहले कर ली थी शादी, सरोगेसी पर बैठी जांच में खुलासा सरोगेसी
    सरोगेसी मामले में जांच समिति ने नयनतारा और विग्नेश को दी क्लीन चिट नयनतारा

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    राम चरण और उपासना शादी के 10 साल बाद बनने वाले हैं माता-पिता राम चरण
    'पुष्पा' के प्रोड्यूसरों के घर आयकर विभाग का छापा, विदेशी फंडिंग का शक आयकर विभाग
    'भूल भुलैया 2' का साउथ में बनेगा रीमेक, कार्तिक आर्यन ने की पुष्टि कार्तिक आर्यन
    विजय सेतुपति ने दिखाई अपने ट्रांसफॉर्मेशन की झलक, देखिए तस्वीर विजय सेतुपति
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025