NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / आनाथालयों और वृद्धाश्रमों में नयनतारा-विग्नेश का रिसेप्शन, 1 लाख से ज्यादा लोगों को दावत
    अगली खबर
    आनाथालयों और वृद्धाश्रमों में नयनतारा-विग्नेश का रिसेप्शन, 1 लाख से ज्यादा लोगों को दावत
    शादी के बंधन में बंधे नयनतारा और विग्नेश (फोटो: ट्विटर/@Vignesh Shivan)

    आनाथालयों और वृद्धाश्रमों में नयनतारा-विग्नेश का रिसेप्शन, 1 लाख से ज्यादा लोगों को दावत

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jun 10, 2022
    10:48 am

    क्या है खबर?

    दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी नयनतारा और विग्नेश शिवन 9 जून को शादी के बंधन में बंध गई।

    महाबलीपुरम के एक रिजॉर्ट में अभिनेत्री नयनतारा और फिल्ममेकर विग्नेश की शादी की रस्में पूरी हुईं।

    इस समारोह में दोनों के परिवार वाले और फिल्म जगत के करीबी दोस्त ही शामिल थे।

    दोनों की शादी 9 जून को सूर्योदय से पहले हुई जिसके बाद दिन में रिसेप्शन रखा गया।

    रिसेप्शन को लेकर एक खास खबर सामने आई है।

    रिसेप्शन

    अनाथालय और वृद्धाश्रम में रिसेप्शन समारोह

    फिल्म क्रिटिक रमेश बाला ने ट्विटर पर शेयर किया था कि नयनतारा और विग्नेश का रिसेप्शन समारोह तमिलनाडु के कई हिस्सों में आयोजित किया जाएगा। इन समारोहों में करीब एक लाख लोग हिस्सा लेंगे।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्टार कपल का रिसेप्शन तमिलनाडु के तिरुवानमलई के मंदिरों, अनाथालयों और वृद्धाश्रमों में भी आयोजित किया गया। इन समारोहों में करीब 18,000 से ज्यादा बच्चों को शामिल किया गया।

    नयनतारा-विग्नेश की शादी की कई खूबसूरत तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।

    पारंपरिक

    लाल रंग में दुल्हन बनीं नयनतारा

    इन दिनों जहां कई सेलिब्रिटी दुल्हन इस खास मौके के लिए पेस्टल और आइवरी जैसे रंग चुनती हैं, वहीं 37 वर्षीया नयनतारा ने अपने शादी के जोड़े को पारंपरिक ही रखा।

    अपनी शादी में नयनतारा खूबसूरत लाल रंग की साड़ी में नजर आईं। इसके साथ ही डिजानर ने नयनतारा के लुक को फुल स्लीव ब्लाउज के साथ बेहतरीन ट्विस्ट दिया।

    नयनतारा की शादी की साड़ी में उनके और उनके 36 वर्षीय पति विग्नेश का नाम बुना गया था।

    सितारे

    सितारों से सजा रहा समारोह

    नयनतारा और विग्नेश के रिसेप्शन में हिन्दी और दक्षिण भारतीय सिनेमा जगत की कई हस्तियां पहुंचीं। सुबह से ही समारोह स्थल पर सितारों का आना-जाना लगा था।

    सुपरस्टार रजनीकांत, शाहरुख खान, फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने भी इस समारोह में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

    इनके अलावा विक्रम प्रभु, विजय सेतुपति, शरतकुमार, अभिनेत्री राधिका समेत कई जानीमानी हस्तियां नजर आईं।

    दोनों अब धार्मिक और आधिकारिक रूप से एक हो गए हैं। सितारों के अलावा प्रशंसक भी लगातार बधाई दे रहे हैं।

    प्यार

    सात साल से प्यार में थे नयनतारा-विग्नेश

    नयनतारा और विग्नेश ने पहली बार 'नानुम राउडी धान' में साथ काम किया था। यह रोमांटिक-ऐक्शन फिल्म 2015 में आई थी। इसी फिल्म के सेट पर नयनतारा और विग्नेश की नजदीकियां बढ़ी थीं।

    छह साल तक डेटिंग के बाद दोनों ने बीते साल अगस्त में सगाई की थी।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विग्नेश से पहले नयनतारा का निर्देशक प्रभु देवा के साथ अफेयर था। प्रभुदेवा पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों के पिता थे। इनका अफेयर काफी चर्चा में था।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    नयनतारा बॉलीवुड फिल्म 'जवान' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में वह शाहरुख खान के ऑपोजिट नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था। इस फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    नयनतारा
    सेलिब्रिटी की शादी

    ताज़ा खबरें

    IPL में श्रेयस अय्यर का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन
    2030 तक AI संभालेगा इन मानवीय कार्यों की जिम्मेदारी, रिपोर्ट में दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    सुपरस्टार किच्चा सुदीप की फिल्म 'विक्रांत रोणा' की रिलीज डेट जारी बॉलीवुड समाचार
    'KGF: 2' बनी ब्रिटेन में सबसे ज्यादा टिकट की बिक्री करने वाली पहली भारतीय फिल्म बॉलीवुड समाचार
    'मिशन मजनू' से लेकर 'एनिमल' तक, इन फिल्मों में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना बॉलीवुड समाचार
    'KGF चैप्टर 2' और 'जर्सी' से होगी 'बीस्ट' की टक्कर, हिन्दी संस्करण 600-700 स्क्रीन पर दिखेगी बॉलीवुड समाचार

    नयनतारा

    नयनतारा ने अपना स्किन केयर ब्रांड 'द लिप बाम कंपनी' किया लॉन्च व्यवसाय
    'AK 62' शुरू करने से पहले शादी कर लेंगे विग्नेश शिवन और नयनतारा सेलिब्रिटी गॉसिप
    शाहरुख के साथ बनने जा रही एटली की फिल्म का नाम हुआ फाइनल! बॉलीवुड समाचार
    नयनतारा नहीं, सामंथा को ऑफर हुई थी शाहरुख की 'जवान' सेलिब्रिटी गॉसिप

    सेलिब्रिटी की शादी

    17 साल बाद हंसल मेहता ने पार्टनर सफीना संग रचाई शादी, देखिए तस्वीरें सेलिब्रिटी गॉसिप
    क्या इस साल शादी करने वाले हैं सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल? बॉलीवुड समाचार
    कब और कहां होगी विग्नेश शिवन-नयनतारा की शादी? थीम और मेहमानों की सूची आई सामने दक्षिण भारतीय सिनेमा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025