नवाजुद्दीन सिद्दीकी और तिग्मांशु धूलिया की वापसी, इस बार म्यूजिकल थ्रिलर से मचेगा धमाल
क्या है खबर?
नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक म्यूजिकल थ्रिलर फिल्म 'वो फिर कभी दिखा नहीं' को लेकर चर्चा में हैं। यह परियोजना दिग्गज कवि और लेखक उदय प्रकाश की इसी नाम से आई लघु कहानी पर आधारित होगी, जिसका निर्देशन तिग्मांशु धूलिया करेंगे। यूं तो नवाजुद्दीन और तिग्मांशु 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'मांझी: द माउंटेन मैन' और 'रात अकेली है' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, लेकिन उनका साथ हमेशा सह-अभिनेता के रूप में रहा। पहली बार दोनों अभिनेता-निर्देशक के रूप में आएंगे।
शूटिंग
फिल्म की शूटिंग हुई पूरी, OTT पर दे सकती है दस्तक
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 'वो फिर कभी दिखा नहीं' की कहानी को लेकर जानकारी गुप्त रखी गई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, यह दिल्ली की एक झुग्गी बस्ती की पृष्ठभूमि पर आधारित होगी।
बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस साल के आखिर तक इसे किसी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जा सकता है।
2020 में आई 'सीरियस मेन' के बाद, झुग्गी-झोपड़ी के जीवन पर आधारित नवाजुद्दीन की यह दूसरी फिल्म होगी।
आगामी परियोजनाएं
'तुम्बाड 2' में व्यस्त चल रहे अभिनेता
नवाजुद्दीन को आखिरी बार फिल्म 'रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स' (2025) में देखा गया था।
इन दिनों वह सोहम शाह की आगामी लोक हॉरर फिल्म 'तुम्बाड 2' में व्यस्त चल रहे हैं, जिसमें आलिया भट्ट भी हाेंगी।
आने वाले दिनों में उन्हें एक और फिल्म 'ब्लाइंड बहू' में देखा जाएगा, जो एक डार्क कॉमेडी है। इसका निर्देशन रवि वर्मा कर रहे हैं।
वहीं, तिग्मांशु अपनी फिल्म 'घमासान' लेकर आ रहे हैं, जिसमें प्रतीक गांधी और अरशद वारसी हैं।