NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: श्रेया घोषाल के गाने, जिनके लिये उन्हें मिला राष्ट्रीय पुरस्कार 
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: श्रेया घोषाल के गाने, जिनके लिये उन्हें मिला राष्ट्रीय पुरस्कार 
    श्रेया घोषाल के गाने, जिनके लिए उन्हें मिला राष्ट्रीय पुरस्कार (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@shreyaghoshal)

    जन्मदिन विशेष: श्रेया घोषाल के गाने, जिनके लिये उन्हें मिला राष्ट्रीय पुरस्कार 

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Mar 12, 2023
    08:00 am

    क्या है खबर?

    श्रेया घोषाल हिंदी संगीत इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय नामों में से एक हैं। उनकी सुरीली आवाज के लाखों दीवाने हैं, जो उनके गानों को लूप में सुनते हैं।

    12 मार्च को श्रेया अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। श्रेया ने प्यार भरे, दर्द भरे, मस्ती भरे, हर तरह के गानों से दर्शकों का दिल जीता है।

    श्रेया का हर गाना एक से बढ़कर एक है। आइए, नजर डालते हैं उन गानों पर, जिनके लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया।

    #1

    बैरी पिया

    'देवदास' का गाना 'बैरी पिया' श्रेया के लोकप्रिय गानों में से एक है। इस गाने ने श्रेया को बेस्ट प्लेबैक सिंगिंग के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जिताया था।

    यह गाना देवदास और पारो की भूमिका में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय पर फिल्माया गया था। 'बैरी पिया' को नुसरत बद्र ने लिखा था और इसे संगीतकार इस्माइल दरबार ने कंपोज किया था।

    इस गाने को श्रेया घोषाल ने उदित नारायण के साथ गाया था।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    एक बातचीत में श्रेया ने बताया था कि वह रिहर्सल के लिए 'बैरी पिया' गा रही थीं। जब गाना खत्म किया, तो संजय लीला भंसाली ने उन्हें बताया कि उन्होंने इतना अच्छा गाया कि इसे ही रिकॉर्ड कर लिया गया है।

    #2

    धीरे जलना 

    'बैरी पिया' के बाद श्रेया ने 2005 में फिर से राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। इस बार उन्हें फिल्म 'पहेली' के गाने 'धीरे जलना' के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला।

    इस गाने को श्रेया घोषाल ने सोनू निगम के साथ गाया था। गाने को गोल्डन ग्लोब विजेता एमएम कीरवानी ने कंपोज किया था और इसके लिरिक्स गुलजार ने लिखे थे।

    'पहेली' 2005 में रिलीज हुई थी। यह उस साल भारत की ओर से ऑस्कर के लिए भेजी गई थी।

    #3

    ये इश्क हाय

    लोकप्रिय रोमांटिक गाना, 'ये इश्क हाय' ने श्रेया को उनका अगला राष्ट्रीय पुरस्कार दिलाया।

    'जब वी मेट' के इस गाने के लिए 2007 में उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। इस गाने को इरशाद कामिल ने लिखा था और इसका म्यूजिक प्रीतम ने कंपोज किया था।

    शाहिद कपूर और करीना कपूर की जोड़ी पर फिल्माया गया यह गाना बॉलीवुड के आइकॉनिक रोमांटिक गानों में से एक है।

    #4

    फेरारी मन

    'फेरारी मन' के लिए श्रेया ने 2008 में राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था। यह बंगाली फिल्म 'अंतहीन' का गाना है। इस गाने को श्रेया ने बाबुल सुप्रियो के साथ गाया था।

    'फेरारी मन' को संगीतकार शांतनु मोइत्रा ने कंपोज किया था। इसे अनिंद्या चटोपाध्याय और चंद्रिल भट्टाचार्य ने लिखा था।

    इस गाने में शर्मिला टैगोर, अपर्णा सेन, कुनाल रॉय, राहुल बोस और राधिका आप्टे जैसे कलाकार नजर आए थे। इस साल श्रेया ने दो गानों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता था।

    #5

    जीव रंगला

    2008 में ही श्रेया ने मराठी गाने 'जीव रंगाला' के लिए भी राष्ट्रीय पुरस्कार जीता। यह गाना मराठी फिल्म 'जोगवा' का था।

    इस गाने को हरिहरण और श्रेया घोषाल ने गाया था। इसे संजय पाटिल ने लिखा है और अजय गोगावले और अतुल गोगावले की जोड़ी ने कंपोज किया है।

    गाने में मुक्ता बार्वे, प्रिया बर्दे, विनय आप्टे और किशोर कदम नजर आए थे। राजीव पाटिल द्वारा निर्देशित 'जोगवा' 2009 की चर्चित मराठी फिल्मों में से एक है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जन्मदिन विशेष
    संगीत इंडस्ट्री
    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

    ताज़ा खबरें

    IPL: किसी एक सीजन में 30 या उससे अधिक छक्के देने वाले गेंदबाज इंडियन प्रीमियर लीग
    भाजपा का कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को प्रचार अभियान में शामिल करने से इनकार भाजपा समाचार
    बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने जमात-ए-इस्लामी का पंजीकरण बहाल किया, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ बांग्लादेश
    महिंद्रा की SUV बिक्री में 21 फीसदी की बढ़ोतरी, जानिए कितनी बिकीं  महिंद्रा एंड महिंद्रा

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: पीयूष मिश्रा की इन कविताओं और गानों का आज भी दीवाना है जमाना पीयूष मिश्रा
    जन्मदिन विशेष: सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप IMDb रेटेड फिल्में, जिनका OTT पर ले सकते हैं मजा सिद्धार्थ मल्होत्रा
    जन्मदिन विशेष: जावेद अख्तर के इन सदाबहार रोमांटिक गानों की नहीं है कोई तुलना जावेद अख्तर
    जन्मदिन विशेष: 'एनिमल' से लेकर 'हाउसफुल 5' तक, आने वाली हैं बॉबी की ये पांच फिल्में बॉबी देओल

    संगीत इंडस्ट्री

    अदनान सामी ने नहीं कराई कोई सर्जरी, बताया बिना डायटिंग कैसे घटाया था वजन अदनान सामी
    मशहूर गायिका सुमित्रा सेन का निधन, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि पश्चिम बंगाल
    दिवंगत लता मंगेशकर को मिला सम्मान, '200 सर्वश्रेष्ठ गायकों' में शामिल हुआ नाम लता मंगेशकर
    पुण्यतिथि: आरडी बर्मन ने जादुई संगीत से समृद्ध किया भारतीय सिनेमा, जानिए दिलचस्प बातें बॉलीवुड समाचार

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

    'तुलसीदास जूनियर' को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, संजय दत्त बोले- मैं प्रोड्यूसर को कभी माफ नहीं करूंगा बॉलीवुड समाचार
    68वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: इन फिल्मों और कलाकारों को किया गया सम्मानित फिल्म पुरस्कार
    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: लोकप्रिय नामों के अलावा ये भी रहीं समारोह की खास बातें मधुर भंडारकर
    शर्मिला टैगोर किराए के लिए करती थीं फिल्में साइन, बताया वापसी के लिए क्यों चुनी 'गुलमोहर' शर्मिला टैगोर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025