NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'रॉकेट्री' से 'क्वीन' तक, घर बैठे OTT पर देखिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं ये शानदार फिल्में
    अगली खबर
    'रॉकेट्री' से 'क्वीन' तक, घर बैठे OTT पर देखिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं ये शानदार फिल्में
    OTT पर मौजूद हैं राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं ये फिल्में

    'रॉकेट्री' से 'क्वीन' तक, घर बैठे OTT पर देखिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं ये शानदार फिल्में

    लेखन मेघा
    Mar 10, 2024
    03:38 pm

    क्या है खबर?

    अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं और कुछ अच्छा देखने की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है।

    आज हम आपके लिए कुछ ऐसी शानदार फिल्मों की सूची लेकर आए हैं, जिन्हें मनोरंजन जगत के सबसे सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

    इन फिल्मों का लुत्फ आप घर बैठे ही OTT पर अपने परिवार के साथ उठा सकते हैं।

    आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में।

    #1 और #2

    'रॉकेट्री' और 'जूनियर तुलसीदास'

    आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री':'द नांबी इफेक्ट' ISRO के वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर नांबी नारायणन की जिंदगी पर आधारित हैं। इसे सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है और यह अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    नेटफ्लिक्स पर मौजूद फिल्म 'जूनियर तुलसीदास' ने सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म का खिताब जीता था। यह फिल्म स्नूकर खेलने वाले तुलसीदास (राजीव कपूर) की है, जो चैंपियनशिप में हार जाता है। इसके बाद उसका बेटा जूनियर तुलसीदास (वरुण बुद्धदेव) बनकर स्नूकर खेलता है।

    #3 और #4

    'छिछोरे' और 'बाहुबली 2'

    नीतिश तिवारी की फिल्म 'छिछोरे' पढ़ाई और करियर के दबाव से जूझ रहे लोगों की कहानी कहती हैं। इसमें सुशांत सिंह राजपूत, श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा और ताहिर राज भसीन जैसे सितारे शामिल थे। डिज्नी+ हॉटस्टार पर मौजूद यह फिल्म 67वें राष्ट्रीय पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म बनी थी।

    एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2: द कॉन्क्लूजन' को सबसे लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार मिला था। इसमें प्रभास और अनुष्का शेट्टी शामिल थे। ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

    #5 और #6

    'बधाई हो' और 'अंधाधुन'

    आयुष्मान खुराना की 2018 में 2 फिल्में, 'बधाई हो' और 'अंधाधुन' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इन दोनों ही फिल्मों को दर्शकों ने बेशुमार प्यार दिया था और इन्होंने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था।

    'बधाई हो' कोसर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला तो 'अंधाधुन' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म और आयुष्मान को इसके लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब मिला था।

    'बधाई हो' डिज्नी+ हॉटस्टार पर देखी जा सकती है तो 'अंधाधुन' नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

    #7 और #8

    'नीरजा' और 'दम लगा के हईशा'

    सोनम कपूर अभिनीत फिल्म 'नीरजा' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फीचर फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। यह फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा की कहानी थी, जो 1986 में आतंकवादियों के फ्लाइट को हाईजैक करने के बाद बच्चों की जान बचाते हुए मारी गई थीं। यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

    आयुष्मान और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'दम लगा के हईशा' सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म बनी थी। अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद यह फिल्म पढ़ाई छोड़ चुके प्रेम और शिक्षित संध्या की कहानी है।

    #9 और #10

    'मैरी कॉम' और 'क्वीन'

    उमंग कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 'मैरी कॉम' में प्रियंका चोपड़ा नजर आई थीं। यह मशहूर महिला मुक्केबाज मैरी कॉम की कहानी कहती है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। यह 62वें राष्ट्रीय पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म बनी थी।

    इसी के साथ कंगना रनौत की फिल्म 'क्वीन' को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का खिताब मिला था। यह रानी की कहानी थी, जो शादी टूटने के बाद अकेले ही हनीमून पर निकल जाती है।

    ये दोनों फिल्में नेटफ्लिक्स पर मौजूद हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    OTT प्लेटफॉर्म
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने इस सीजन में अपना 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े मिचेल मार्श

    OTT प्लेटफॉर्म

    सोनम कपूर OTT पर काम करने के लिए बेताब, खुद भी OTT की हैं प्रशंसक सोनम कपूर
    वीकेंड को इन टाइम ट्रेवल बॉलीवुड फिल्मों के साथ बनाए खास, जानिए किस OTT पर देखें बॉलीवुड समाचार
    ऋतिक रोशन ने 'फाइटर' समेत इन फिल्मों में भरा देशभक्ति का जज्बा ऋतिक रोशन
    OTT पर इस हफ्ते दस्तक देगी 'इंडियन पुलिस फोर्स', 'मैं अटल हूं' करेगी सिनेमाघरों का रुख वेब सीरीज

    बॉलीवुड समाचार

    क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स के नामांकन का ऐलान, '12वीं फेल' ने इन श्रेणियों में मारी बाजी विक्रांत मैसी
    कार्तिक आर्यन की 'आशिकी 3' नहीं बना रही टी-सीरीज, ठंडे बस्ते में गई फिल्म   कार्तिक आर्यन
    जाह्नवी कपूर पहुंचीं तिरुपति बालाजी मंदिर, शिखर पहाड़िया और ओरी भी रहे मौजूद; देखिए वीडियो जाह्नवी कपूर
    आलिया भट्ट पर भड़के लोग, पूछा- जानवरों से प्यार करने का नाटक क्यों करती हो? आलिया भट्ट

    मनोरंजन

    पंजाबी संगीतकार बंटी बैंस पर हुआ जानलेवा हमला, सिद्धू मूसेवाला से था गहरा नाता सिद्धू मूसेवाला
    रीमेक हैं बॉलीवुड के ये हॉरर फिल्में, यहां OTT पर उठाएं लुत्फ बॉलीवुड समाचार
    साउथ की इन फिल्मों में दिखेगा सितारों का जबरदस्त एक्शन अवतार, जानिए कहां हैं मौजूद  दक्षिण भारतीय सिनेमा
    'लापता लेडीज' रिव्यू: बेहतरीन कहानी और कलाकारों का शानदार मेल है किरण राव की ये फिल्म  फिल्म रिव्यू
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025