LOADING...
नसीरुद्दीन शाह 26 साल बाद तमिल सिनेमा में करेंगे वापसी, इस फिल्म में आएंगे नजर
नसीरुद्दीन शाह तमिल फिल्म में हुए शामिल

नसीरुद्दीन शाह 26 साल बाद तमिल सिनेमा में करेंगे वापसी, इस फिल्म में आएंगे नजर

Jul 09, 2026
03:11 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को आखिरी बार फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में देखा गया था। जल्द उन्हें तमिल सिनेमा में 26 साल बाद वापसी करते देखा जाएगा जिसका आधिकारिक ऐलान भी हो गया है। वह सुपरस्टार धनुष की आगामी फिल्म 'ओम' में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन 'अमरन' (2024) वाले राजकुमार पेरियासामी कर रहे हैं। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है जिसमें नसीरुद्दीन फिल्म निर्देशक के साथ नजर आ रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

फिल्म

पिछले महीने हुआ था फिल्म के शीर्षक का ऐलान

'ओम' का निर्माण वंडरबार फिल्म्स बैनर के तहत और श्रद्धा अग्रवाल ने आर टेक स्टूडियोज के बैनर तले किया है। पिछले महीने एक भव्य कार्यक्रम के दौरान फिल्म के शीर्षक का ऐलान किया गया था। इस फिल्म में ममूटी, साई पल्लवी और श्रीलीला भी मुख्य किरदारों में शामिल हैं। नसीरुद्दीन के जुड़ने से स्टारकास्ट और लंबी हो गई है। बता दें, नसीरुद्दीन को पहली और आखिरी बार कमल हासन की तमिल फिल्म हे राम' (2000) में देखा गया था।

Advertisement

रिलीज

इसी साल सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

नसीरुद्दीन ने अपनी एकमात्र मलयालम फिल्म, 'पोंथन मदा' में ममूटी के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। धनुष की फिल्म 'ओम' के जरिए दोनों दिग्गज कलाकार 32 साल बाद एक साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएंगे। निर्माता नवरात्रि पूजा की छुट्टियों का फायदा उठाते हुए फिल्म को 16 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में लाएंगे। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' से होगी जो एक दिन पहले, यानी 15 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

Advertisement