Loading...
CJP के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए नसीरुद्दीन शाह, अभिजीत दीपके से बोले- तुम्हारा शुक्रिया
नसीरुद्दीन शाह ने अभिजीत दीपके से मुलाकात की

CJP के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए नसीरुद्दीन शाह, अभिजीत दीपके से बोले- तुम्हारा शुक्रिया

Oct 02, 2026
08:38 pm

क्या है खबर?

नसीरुद्दीन शाह ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके से मुलाकात की। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर दिग्गज अभिनेता मुंबई के आजाद पार्क पहुंचे, जहां CJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। उनकी इस उपस्थिति को समर्थन के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी आया। इस दौरान, नसीरुद्दीन ने दीपके से कहा कि वह उनका शुक्रिया करना चाहते हैं।

वीडियो

दीपके ने अभिनेता से मुलाकात का वीडियो साझा किया

वीडियो में, CJP संस्थापक को नसीरुद्दीन से भावुक होकर गले मिलते देखा जा सकता है।

दीपके के काम से प्रभावित होकर, अभिनेता ने युवा नेता की तारीफ की और देश में होने वाली समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाने व युवा पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

वीडियो में अभिनेता को दीपके से "मैं तुम्हें शुक्रिया कहना चाहता हूं।" कहते सुना जा सकता है।

दोनों की मुलाकात का यह पल अब सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहा है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

समर्थन

शबाना आजमी और जावेद अख्तर भी समर्थन में आए

अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी विरोध प्रदर्शन का खुलकर समर्थन किया है और लोगों से इसमें शामिल होने की गुजारिश भी की है। उन्होंने कहा, "आपका वोट आपका अधिकार है, आपका वोट आपकी आवाज है। आपका वोट इस देश का भविष्य तय कर सकता है।"

दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर भी इस समर्थन का हिस्सा बने हैं।

बता दें, यह प्रदर्शन चुनाव आयुक्त द्वारा वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर की गई कथित गड़बड़ियों और नाम हटाए जाने के खिलाफ है।

ADVERTISEMENT