मंत्री नारा लोकेश ने अमरावती में 'NBK-112' की शूटिंग का किया शुभारंभ, फैंस हुए बेकरार
नंदमुरी बालाकृष्ण की 112वीं फिल्म, जिसे 'NBK-112' नाम दिया गया है, उसकी शूटिंग अमरावती में बड़े धूमधाम से शुरू हो गई है।
आंध्र प्रदेश के IT और HRD मंत्री नारा लोकेश ने क्लैपबोर्ड बजाकर फिल्म का मुहूर्त किया, जबकि बालाकृष्ण की बेटी तेजस्विनी ने कैमरा चालू किया।
इस मौके पर निर्देशक कोराटाला शिवा और सिनेमाटोग्राफी मंत्री कंदुला दुर्गेस जैसे कई बड़े नाम भी मौजूद थे।
पहली बार दिखेगी इनकी जोड़ी
यह पहली बार है, जब नंदमुरी बालाकृष्ण और निर्देशक कोराटाला शिवा एक साथ काम कर रहे हैं, जिससे उनके चाहने वाले काफी उत्साहित हैं।
एस. एल. वी. सिनेमाज और युवसुधा आर्ट्स मिलकर इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। इसका संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है।
फिल्म का टैगलाइन है- 'पावर मीट्स पर्पस, मास बिकम्स ए मूवमेंट'।
लोकेश ने उम्मीद जताई कि यह फिल्म अमरावती को फिल्म निर्माण का एक बड़ा केंद्र बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।