अनीत पड्डा की 'शक्ति शालिनी' में आखिरी बार दिखेंगे नाना पाटेकर, जानिए कब आएगी फिल्म
क्या है खबर?
नाना पाटेकर को इस साल शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' में देखा गया था। उस वक्त किसी ने नहीं सोचा था कि अभिनेता अचानक सिनेमा और अपने चाहने वालों को छोड़कर हमेशा के लिए चले जाएंगे। उनके निधन से हर किसी की आंखें नम हैं। हालांकि, अपने निधन से पहले उन्होंने अनीत पड्डा की फिल्म 'शक्ति शालिनी' की शूटिंग पूरी की थी। मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित यह हॉरर कॉमेडी नाना की मरणोपरांत रिलीज होने वाली बॉलीवुड फिल्म बन जाएगी।ए
रिलीज
जानिए कब रिलीज होगी फिल्म 'शक्ति शालिनी'
आदित्य सरपोतदार द्वारा निर्देशित, 'शक्ति शालिनी' 2027 की दूसरी तिमाही में सिनेमाघरों में आने की उम्मीद है।
पहले खबर थी कि यह क्रिसमस, 2026 पर रिलीज होगी, लेकिन उसी दौरान शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित 'किंग' आ रही है। इस टकराव से बचने के लिए अनीत की फिल्म को अगले साल रिलीज किया जा सकता है।
'शक्ति शालिनी' में नाना को एक बाबा की भूमिका में देखा जाएगा जो अनीत के किरदार को अलौकिक शक्तियों से लड़ने में मार्गदर्शन करते हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए सेट से उनकी वायरल तस्वीरें
Looks like #ShaktiShalini might be the FINAL film where we get to see #NanaPatekar on the big screen. 💔🙏🏻
— » 𝘞𝘪𝘯 » (@AeroplaneModez) October 8, 2026
Apart from #EETHA pic.twitter.com/K5R7ZZGsvP
अन्य परियोजना
'ईथा' और 'द कन्फेशन ऑफ मैरी' भी लाइन में
खबरों के मुताबिक, नाना को श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' में भी देखा जाएगा। यह 4 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
इसके अलावा, नाना की एक और फिल्म 'द कन्फेशन ऑफ मैरी' को सितंबर में आयोजित टोरंटो अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह (TIFF 2026) में प्रदर्शित किया गया था।
अनंत नारायण महादेवन द्वारा निर्देशित यह फिल्म केरलम के कुख्यात 1966 मदाथारुवी हत्याकांड पर आधारित है। उम्मीद है कि जल्द इसकी भारत में रिलीज का ऐलान होगा।