Loading...
नागार्जुन की 'किंग 100' में रौबदार किरदार निभा रहीं तब्बू, लुक देख नहीं हटेंगी नजरें
'किंग 100' से तेलुगु सिनेमा में लौटीं तब्बू

नागार्जुन की 'किंग 100' में रौबदार किरदार निभा रहीं तब्बू, लुक देख नहीं हटेंगी नजरें

Nov 04, 2026
11:26 am

क्या है खबर?

तेलुगु अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी की फिल्म 'किंग 100' से तब्बू का पहला लुक जारी हो गया है। इस फिल्म के जरिए दोनों लगभग 28 साल बाद एक साथ स्क्रीन साझा कर रहे हैं। उन्हें आखिरी बार 1998 में आई फिल्म 'आविदा मा आविदे' में साथ देखा गया था। फिल्म में तब्बू 'महांति झांसी रानी' का किरदार निभा रही हैं, जिसकी पहली झलक सामने आ चुकी है। बताया जा रहा है कि उनका यह किरदार नकारात्मक हो सकता है।

तोहफा

तब्बू के फैंस को मिलका शानदार तोहफा

'किंग 100' से तब्बू का पहला लुक उनके जन्मदिन (4 नवंबर) पर आया, जिसमें वह अलग-अलग साड़ियों में शांत और अथॉरिटेटिव नजर आईं। उनका लुक काफी दमदार नजर आया।

वीडियो में, अभिनेत्री के किरदार की छोटी-सी झलक दिखती है जो अपने ऑफिस में शपथ लेते हुए दिखता है। इसके विजुअल्स एक डार्क और एटमोस्फेरिक टोन बनाते हैं।

रा कार्तिक द्वारा निर्देशित नागार्जुन की यह फिल्म 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। इसका सामना शाहरुख खान की 'किंग' से होगा।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT