NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / बंद हो रहा है 'नागिन 6'? अब तक सामने आईं ये जानकारी
    अगली खबर
    बंद हो रहा है 'नागिन 6'? अब तक सामने आईं ये जानकारी
    जल्द बंद हो रहा है 'नागिन 6' (इंस्टाग्राम/@naagin_officiall)

    बंद हो रहा है 'नागिन 6'? अब तक सामने आईं ये जानकारी

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Apr 08, 2023
    12:04 pm

    क्या है खबर?

    एकता कपूर का लोकप्रिय टीवी धारावाहिक 'नागिन' टीवी के सबसे लोकप्रिय शो में से एक है। फिलहाल इसका 6वां सीजन चल रहा है और दर्शकों के बीच यह काफी लोकप्रिय है।

    बीते कई दिनों से शो के बंद होने की चर्चा चल रही है। कहा जा रहा है कि इसका अगला सीजन शुरू किया जाएगा। इसे लेकर अलग-अलग रिपोर्ट्स में कई जानकारी सामने आई हैं।

    आइये जानते हैं 'नागिन 6' और 'नागिन 7' पर क्या नई जानकारी आ चुकी हैं।

    खबर

    एक एपिसोड के लिए 2 लाख रुपये लेती हैं तेजस्वी प्रकाश

    रिपोर्ट्स के अनुसार, शो की मुख्य अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश शो को अलविदा कहने वाली हैं। हालांकि, अगर शो बंद होता है तो तेजस्वी का जाना तय है। खबर है कि तेजस्वी 'नागिन 6' के लिए 2 लाख रुपये प्रति एपिसोड लेती हैं।

    यह रकम उन्हें टीवी की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में शुमार करती है। तेजस्वी 'बिग बॉस 15' की भी विजेता रह चुकी हैं। इस शो से उन्हें खूब लोकप्रियता मिली।

    वजह

    क्यों बंद हो रहा 'नागिन 6'?

    शो के बंद होने पर निर्माताओं की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

    खबरों की मानें तो शो की गिरती TRP के कारण इसे बंद किया जा रहा है। यह शो जब शुरू हुआ था, तब दिलचस्प प्लॉट के कारण इसे खूब दर्शक मिले, जो वक्त के साथ कम होते गए।

    इस साल फरवरी में शो को बंद करने का फैसला लिया गया था, लेकिन फिर इसे बढ़ा दिया गया। अब शो अप्रैल में बंद हो जाएगा।

    नागिन 7

    शुरू हुई 'नागिन 7' की तैयारी

    रिपोर्ट्स की मानें तो शो के अगले सीजन की तैयारी शुरू हो गई है। 'नागिन 7' में मुख्य अभिनेता के तौर पर गुलतेशम खान को चुना गया है।

    गुलतेशम खान 'कुमकुम भाग्य', 'शौर्य और अनोखी की कहानी' जैसे शो में नजर आ चुके हैं। मुख्य अभिनेत्री के लिए मीडिया में सुंबुल तौकीर और प्रियंका चाहर चौधरी के नाम पर अटकलें लग रही हैं।

    कहा यह भी जा रहा है कि 'नागिन 7' में एकता किसी नए चेहरे को लॉन्च करेंगी।

    नागिन 

    2015 में शुरू हुआ था 'नागिन'

    'नागिन' सबसे लोकप्रिय टीवी सीरीज में से एक है। इसका पहला सीजन 2015 में नजर आया था, जिसमें मौनी रॉय, अर्जुन बिजलानी और अदा खान नजर आए थे।

    इसके दूसरे सीजन में करणवीर बोहरा की एंट्री हुई थी। शो के तीसरे सीजन में अनीता हसनंदानी और पर्ल पुरी नजर आए।

    निया शर्मा, जैस्मिन भसीन, सुरभी ज्योति जैसे कलाकार भी 'नागिन' से लोकप्रिय हुए। अब दर्शक यह देखने का इंतजार कर रहे हैं कि नए सीजन का मुख्य चेहरा कौन बनेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नागिन टीवी शो
    तेजस्वी प्रकाश
    एकता कपूर

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    नागिन टीवी शो

    टीवी शो 'नागिन' में नजर आ सकती हैं रुबीना, एकता कपूर ने दिया ऑफर! टीवी शो
    एकता कपूर की 'नागिन 6' में मुख्य भूमिका में नजर आ सकती हैं नियति फतनानी बॉलीवुड समाचार
    टीवी अभिनेत्री विंध्या तिवारी 'द कन्वर्जन' से करने जा रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू मुंबई
    टीवी से दूर हैं कई हिट धारावाहिक दे चुकीं निया शर्मा, बोलीं- काम नहीं मिल रहा टीवी जगत की खबरें

    तेजस्वी प्रकाश

    कौन हैं 'बिग बॉस 15' की प्रतिभागी तेजस्वी प्रकाश? जानिए इनके बारे में रोचक बातें मनोरंजन
    'बिग बॉस 15' के घर में किस प्रतियोगी को मिल रही कितनी फीस? बिग बॉस
    एकता कपूर के शो 'नागिन 6' में तेजस्वी प्रकाश को लाने की तैयारी टीवी जगत की खबरें
    टीवी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने जीता 'बिग बॉस 15' का खिताब सलमान खान

    एकता कपूर

    'भूल भुलैया 2' के बाद अनीस बाज्मी के साथ फिर काम कर सकते हैं कार्तिक आर्यन कार्तिक आर्यन
    कार्तिक आर्यन और कृति सैनन अभिनीत 'शहजादा' से बाहर हुईं एकता कपूर मनोरंजन
    फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में अपने एक्शन सीन खुद करेंगी दिशा पटानी- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    शादी करने वाली हैं करिश्मा तन्ना, एकता कपूर ने किया कन्फर्म टीवी जगत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025