Loading...
'मुसाफिर कैफे' से रिलीज हुआ विक्रांत मैसी का नया गाना, सुनकर रो उठेगा दिल

'मुसाफिर कैफे' से रिलीज हुआ विक्रांत मैसी का नया गाना, सुनकर रो उठेगा दिल

Jul 28, 2026
04:24 pm

क्या है खबर?

विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना की सीरीज 'मुसाफिर कैफे' चर्चा में है। दिव्य प्रकाश दुबे का प्रसिद्ध हिंदी उपन्यास पर आधारित ये रोमांटिक ड्रामा 24 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ। समीक्षकों और दर्शकों से इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। खासतौर पर विक्रांत के अभिनय को लोगों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। अब सीरीज से भावुक गाना 'टूटा रहूंगा' टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर जारी हुआ है, जिसका फिल्मांकन विक्रांत और वेदिका पर किया गया है।

गाना

गर्वित सोनी की आवाज में रिलीज हुआ नया गाना

यूट्यूब पर आए 'टूटा रहूंगा' गाने को गर्वित सोनी ने आवाज दी है, जबकि संगीत उन्होंने प्रियांश के साथ मिलकर दिया है। इसके बोल अनिकेत शुक्ला ने लिखे हैं।

गाने के दृश्य विक्रांत और वेदिका के भावनात्मक अलगाव और दर्द को बयां करते हैं।

इससे पहले, सीरीज से 'तेरा हुआ साहिबा', 'काफी है ना' और 'दरमियां' जैसे गाने जारी हो चुके हैं, और लोगों का मनोरंजन कर रहे हैं।

'मुसाफिर कैफे' में आदिल हुसैन ने विशेष कैमियो किया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए गाने का वीडियो

ADVERTISEMENT