LOADING...
मुनव्वर फारूकी ने कराया 'लॉकअप सीजन 2' के सेट का दीदार, कैद में दिखे ये प्रतियोगी
'लॉकअप सीजन 2' का नया प्रोमो जारी

मुनव्वर फारूकी ने कराया 'लॉकअप सीजन 2' के सेट का दीदार, कैद में दिखे ये प्रतियोगी

Jun 25, 2026
04:09 pm

क्या है खबर?

एकता कपूर का रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' आधिकारिक तौर पर लौट रहा है। निर्माताओं ने जब से शो का प्रोमो और मेजबानों के नाम का खुलासा किया है, लोगाें का उत्साह देखने लायक है। धीरे-धीरे शो में शामिल होने वाले प्रतियोग्रियों के चेहरों पर से भी पर्दा उठना शुरू हो गया है। 'लॉकअप' (2022) के पहले सीजन के विजेता मुनव्वर फारूकी ने शो के सेट का दीदार कराया है और जेल में बंद 2 कैदियों का चेहरा दिखाया है।

प्रोमो

'लॉकअप सीजन 2' के सेट पर पहुंचे मुनव्वर

निर्माताओं ने 'लॉकअप 2' का प्रोमो जारी किया है। इसमें मुनव्वर फैमिली रूम, सेल रूम और बातचीत करने वाले अलग से बनाए गए कमरे की एक झलक और उसके बारे में बताते हैं। तभी वहां एक जेलर आता है, और मुनव्वर वहां से दौड़ते हुए सेट से बाहर निकल जाते हैं। इसके बाद कैमरा जेल में बंद योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी पर पड़ता है, जो 'स्प्लिट्सविला' के पूर्व प्रतियोगी हैं। दोनों इस शो में प्रतियोगी बनकर आ रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रोमो

Advertisement

शो

जानिए कब और कहां दस्तक देगा 'लॉकअप 2'

'लॉकअप 2' का नया ठिकाना इस बार नेटफ्लिक्स को बनाया गया है। शो में इस बार 2 जेलर होंगे जो रितेश देशमुख और फराह खान हैं। दोनों के नामों का खुलासा पहले ही हो चुका है। अन्य प्रतियोगियों के तौर पर राम कपूर, शिवांगी जोशी और पामेला सेरेना के नामों की आधिकारिक पुष्टि की गई है। यह शो 27 जून, 2026 से स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। हर नए एपिसोड शनिवार से बुधवार तक रात 8 बजे रिलीज होंगे।

Advertisement