Loading...
'बिग बॉस' जीतने के बाद बुरे दौर से गुजरे मुनव्वर फारूकी, बोले- नमाज पढ़कर रोता था
'बिग बॉस' के बाद ऐसा हो गया था मुनव्वर फारूकी का हाल

'बिग बॉस' जीतने के बाद बुरे दौर से गुजरे मुनव्वर फारूकी, बोले- नमाज पढ़कर रोता था

Nov 13, 2026
06:13 pm

क्या है खबर?

'बिग बॉस 17' के दौरान कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की निजी जिंदगी काफी चर्चा में रही थी। शो में अभिनेत्री आयशा खान ने उन पर धोखा देने और रिश्ते में रहते हुए दूसरी महिला से जुड़ने के आरोप लगाए थे। आयशा ने शादी का वादा करके अचानक संपर्क तोड़ने पर भी उनसे सवाल किए थे। उन्होंने कहा था कि वो सिर्फ सच जानने आई हैं। अब मुनव्वर ने इन विवादों और अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की है।

खुलासा

पहली पत्नी की दूसरी शादी के बाद बेटे को घर ले आए थे मुनव्वर 

सानिया मिर्जा के पॉडकास्ट में मुनव्वर ने बताया कि फरवरी से अप्रैल तक 3 महीने उनकी जिंदगी चर्चा में रही।

उन्होंने कहा कि 'बिग बॉस' में जाने से पहले उन्हें पता चला था कि उनकी पूर्व पत्नी दूसरी शादी कर रही हैं और बेटे को साथ नहीं रखेंगी।

मुनव्वर बेटे को घर लाकर खुश थे, लेकिन उन्हें लगा कि बच्चे को मां की जरूरत है, इसलिए उन्होंने बहन से शो के दौरान 6 महीने बेटे की देखभाल करने को कहा।

तवज्जाे

महिलाओं से मिल रही तवज्जो ने प्रभावित की मुनव्वर की निजी जिंदगी

मुनव्वर ने आगे स्वीकार किया कि शो जीतने के बाद महिलाओं से मिल रही तवज्जो उनकी निजी जिंदगी को प्रभावित करने लगी थी और यह उनके बच्चे के लिए भी ठीक नहीं था। उन्हें एहसास हुआ कि वह ऐसी चीजें कर रहे थे, जिनमें वो खुद सहज नहीं थे।

उन्होंने आगे कहा, "मुझे एहसास हुआ कि सिर्फ इसलिए कि मैंने 'बिग बॉस' जीता था, मेरे पास बहुत काम आ रहा था। आर्थिक रूप से सब ठीक था।"

ADVERTISEMENT

आपबीती

"नमाज पढ़ते हुए रो-रोकर मांगता था सुकून की भीख"

मुनव्वर बोले, "जरूरत से ज्यादा मिल रही तवज्जो मेरे और बेटे के लिए सही नहीं थी। परिवार और बहनों की जिम्मेदारी के बीच ढाई महीने में ही मुझे इसका एहसास हो गया। मैं नमाज पढ़ते हुए रो-रोकर जिंदगी में स्थिरता की भीख मांगता था। मैंने 3-4 दिनों तक खुद को कमरे में ही बंद रखा। बाहर दुनिया इंतजार कर रही थी, पर बाहर निकलते ही मैं खुद से नफरत करने लगता था। इसी से मुझे शादी करने का संकेत मिला।"

ADVERTISEMENT

पहली मुलाकात  

मुनव्वर ने बताया महजबीन से पहली मुलाकात का किस्सा

मुनव्वर ने पत्नी महजबीन से हुई पहली मुलाकात पर कहा कि महजबीन उनके एक दोस्त की चचेरी बहन हैं। दोनों करीब डेढ़ साल पहले एक फिल्म देखते समय मिले थे। इस दौरान उन्होंने साथ में तस्वीर भी खिंचवाई थी। रमजान के बाद दोनों ने एक-दूसरे को ईद की बधाई दी। महजबीन ने उन्हें तोहफा भी भेजा। तीन-चार दिन बात करने के बाद मुनव्वर को पता चला कि महजबीन अपने पति से अलग रहती हैं और उनकी एक बेटी भी है।

किह

2026 में दूसरी बार पिता बने मुनव्वर

बता दें कि मुनव्वर की पहली शादी जैस्मिन से हुई थी, जिनसे उनका एक बेटा मिकाइल है, हालांकि बाद में दोनों का तलाक हो गया। 'बिग बॉस 17' के दौरान भी उनके रिश्ते काफी चर्चा में रहे, जब उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड नाजिला सिताशी और आयशा खान ने उन पर धोखा देने के आरोप लगाए।

इसके बाद मई 2024 में मुनव्वर ने महजबीन से शादी की और मई 2026 में दोनों एक प्यारी बेटी 'बरीरा' के माता-पिता बने।

ADVERTISEMENT