Loading...
मुनव्वर फारूकी को किया गया गिरफ्तार? वायरल वीडियो पर कॉमेडियन ने दी प्रतिक्रिया
मुनव्वर फारूकी ने वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी

मुनव्वर फारूकी को किया गया गिरफ्तार? वायरल वीडियो पर कॉमेडियन ने दी प्रतिक्रिया

Sep 29, 2026
07:10 pm

क्या है खबर?

मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी एक बार फिर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर उनकी गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि मुनव्वर को 28 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। कुछ यूजर्स ने इसे मुनव्वर के एंटरटेनमेंट क्रिकेट लीग (ECL) टूर्नामेंट में हिस्सा न लेने का मुख्य कारण बताया है। अब कॉमेडियन ने खुद वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है।

वीडियो

मुनव्वर की कथित गिरफ्तारी का दावा कर रहा वीडियो

एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'मुनव्वर को कल रात गिरफ्तार कर लिया गया। इसीलिए वह कल के ECL में शामिल नहीं हुए।'

वीडियो में एक व्यक्ति को वाहन में ले जाते हुए दिखाया गया है। वीडियो बनाने वाला उसे मुनव्वर कह रहा है।

दिलचस्प बात यह है कि कॉमेडियन ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'मैं भी खुद को वीडियो में ढूंढ रहा हूं।'

उनकी प्रतिक्रिया से साफ है कि वायरल वीडियो फर्जी है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वायरल वीडियो

ADVERTISEMENT