Loading...
'रामायण' में साई पल्लवी के एक्शन दृश्यों पर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- उनकी हिम्मत कैसे हुई 
फिल्म 'रामायण' पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा

'रामायण' में साई पल्लवी के एक्शन दृश्यों पर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- उनकी हिम्मत कैसे हुई 

Nov 10, 2026
10:40 am

क्या है खबर?

नितेश तिवारी की पौराणिक फिल्म 'रामायण' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। भारत सहित दुनियाभर से दर्शकों की इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। बॉलीवुड से साउथ तक के सितारे फिल्म और इसके कलाकारों की तारीफ कर रहे हैं। इस बीच, दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना ने फिल्म की आलोचना की। खासतौर पर सीता का किरदार निभा रहीं साई पल्लवी को लेकर, जिन्हें एक दृश्य में एक्शन करते दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि निर्माताओं को इसके लिए शर्म आनी चाहिए।

सवाल

अपनी कल्पना को उस फिल्म में डालना सही- मुकेश

अभिनेता ने अपने ब्लॉग में लिखा, 'रामायण फिल्म कल रिलीज हुई जिसे रामायण कहा जा रहा है। मुद्दा कमाई का हो गया है कि हनमे 4000 करोड़ रुपये में बनाया, उस कमाई को कैसे वापस लाएं। यह नहीं कि हम आपको रामायण की कथा ठीक-ठीक सुना रहे हैं या नहीं।'

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या हमारी सबसे बड़ी एपिक 'रामायण' और 'महाभारत' में छेड़-छाड़ करना, घटाना या जोड़ना, अपनी कल्पना को उस फिल्म में डालना, यह सब जायज बात है?

आलोचना

वाल्मीकि की रामायण में माता सीता ने एक्शन नहीं किया- मुकेश

'रामायण' में साई पल्लवी को एक्शन करते दिखाने पर मुकेश ने लिखा, 'क्या आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि सीता माता रानी झांसी की तरह लड़ रही हैं या आजकल की हीरोइनें जो मर्द बन जाती हैं? मैंने वाल्मीकि की रामायण पढ़ी। उसमें कहीं भी ऐसा नहीं लिखा है कि सीता जी ने कभी भी जाकर लड़ाई की ह। वो एक मर्यादा पुरुषोत्तम की पत्नी थी, जिन्होंने सेवा-भाव दिखाया है। वो फाइटर होतीं, तो क्यों रावण उन्हें चुप-चाप ले गया?'

ADVERTISEMENT

दावा

रामायण के बारे में बोलने की हिम्मत कैसे की- मुकेश

मुकेश के मुताबिक, वह हैरान हुए जब निर्माताओं ने दावा किया कि सीता का एक्शन दृश्य वाल्मीकि की रामायण से नहीं लिया गया।

अभिनेता ने लिखा, 'उन्होंने इसे अद्भुत रामायण किताब से लिया है। वह रामायण के बारे में बोलने की हिम्मत कैसे कर सकते हैं? यह हिम्मत आप किसी और धर्म में करके दिखाइए। वाल्मीकि की रामायण में अपनी कहानी डालना बंद करें। शर्म आनी चाहिए आपको।'

बता दें, फिल्म में रणबीर कपूर, यश और रवि दुबे भी हैं।

ADVERTISEMENT