Loading...
कॉकरोच जनता पार्टी पर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- इससे पहले देर हो, इन्हें बाहर फेंको
मुकेश खन्ना ने CJP प्रदर्शन की आलोचना की

कॉकरोच जनता पार्टी पर भड़के मुकेश खन्ना, बोले- इससे पहले देर हो, इन्हें बाहर फेंको

Jul 31, 2026
03:13 pm

क्या है खबर?

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को समर्थन के साथ-साथ आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। कंगना रनौत के बाद, दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की और CJP की आलोचना करते हुए जेन-जी पर नाराजगी जताई है। उन्होंने लिखा, 'इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, इन कॉकरोच को बाहर फेंक दो। जब घर में कॉकरोच आते हैं, तो हम उन्हें ढूंढकर, पकड़कर, उठाकर बाहर फेंकते हैं। इनके साथ भी ऐसा करो।'

चेतावनी

तुम्हारा स्टेटमेंट इतिहास में रिकॉर्ड हो गया- मुकेश

अभिनेता ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'जो बच्चे इनके बहकावे में आकर जोश में बहुत ही गलत-सलत बोल गए। उनको मेरी चेतावनी है, तुम्हारा बयान इतिहास में दर्ज हो गया। तुम इनकी संगत में खुद भी गंदी नाली के कीड़े बन गए हो। इसका खामियाजा तुम्हें भुगतना पड़ेगा !! कोई पुलिस तुम्हारी मदद नहीं करेगा, कई लोग तुम्हें नौकरी देने में हिचकिचायेंगे, सरकारी मदद बंद। शायद तुम्हें कई वीजा भी ना मिले!! इसलिए जल्दी इनके चंगुल से निकल जाओ।'

खुलासा

यह आंदोलन बाहरी पैसों से किया गया- मुकेश

मुकेश कहा कि अगर 25 साल बाद हमारा देश इनके कंधों पर टिकेगा तो आप समझो कि देश कहां जाएगा। ये वो लोग नहीं, जिन्होंने NEET प्रदर्शन की शुरुआत की थी। ये सरकार गिराने का मकसद करने वाले लोग हैं।

उन्होंने आगे कहा कि ये आंदोलन छात्रों का नहीं था, ये बाहरी पैसों से किया गया आंदोलन था। ये हमारे देश के छात्र नहीं। छात्र इतनी गंदी भाषा का इस्तेमाल नहीं करते। अपना करियर बर्बाद करने से पहले संभल जाओ।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए अभिनेता का वीडियो

ADVERTISEMENT