NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'महाभारत' और 'रामायण' को लेकर सोनाक्षी और एकता कपूर पर मुकेश खन्ना ने कसा तंज
    अगली खबर
    'महाभारत' और 'रामायण' को लेकर सोनाक्षी और एकता कपूर पर मुकेश खन्ना ने कसा तंज

    'महाभारत' और 'रामायण' को लेकर सोनाक्षी और एकता कपूर पर मुकेश खन्ना ने कसा तंज

    लेखन भावना साहनी
    Apr 04, 2020
    07:23 pm

    क्या है खबर?

    अभिनेता मुकेश खन्ना हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना चेहरा हैं।

    हाल ही में शुरु किए 90 के दशक के सीरीयल 'महाभारत', 'रामायण' और 'शक्तिमान' की वजह से वह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं।

    इस बार वह केवल अपने किरदारों को लेकर चर्चा में नहीं आए हैं, बल्कि अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और निर्माता-निर्देशक एकता कपूर को फटकार लगाने की वजह से भी सुर्खियां बटोर रहे हैं।

    आइए जानें उन्होंने क्या कुछ कहा।

    तंज

    मुकेश खन्ना ने सोनाक्षी पर कसा तंज

    मुकेश खन्ना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा, "मुझे लगता है कि इस महाभारत और रामायण जैसी पौराणिक कथाओं का रीटेलीकास्ट होना उन लोगों के लिए बहुत जरूरी था, जिन्होंने इसे पहले नहीं देखा। यह सोनाक्षी सिन्हा जैसे लोगों के लिए बहुत मददगार साबित होगा। जिन्हें यह भी नहीं पता कि भगवान हनुमान किसके लिए संजीवनी लेकर आए थे।"

    बता दे कि सोनाक्षी KBC में अमिताभ बच्चन के सामने इस सवाल का जवाब नहीं दे पाई थीं।

    फटकार

    एकता कपूर से बेहद नाराज हैं मुकेश खन्ना

    मुकेश खन्ना का कहना है कि डेली सोप्स ने आज की पीढ़ी का दिमाग प्रदूषित कर दिया है। अब उसे भी सैनिटाइज करने का वक्त आ गया है।

    उन्होंने एकता कपूर के टीवी शोज पर भी कहा कि इसमें जैसी महिलाएं दिखाई जाती हैं वैसी असल जिंदगी में होती ही नहीं। कोई भी भारी साड़ी, मेकअप और गहने पहनकर नहीं सोती।

    उन्होंने एकता की 'महाभारत' को लेकर कहा कि वह ऐसे गंभीर विषयों का भी मजाक उड़ा रही हैं।

    गुस्सा

    पहले भी एकता से नाराजगी दिखा चुके हैं मुकेश

    मुकेश ने पहले भी एक इंटरव्यू में भी कहा था, "एकता 'महाभारत' में मशहूर और सिक्स पैक एब्स वाले कलाकारों को मुख्य किरदारों में रखती हैं। हमारे समय में मैंने मूंछ लगाकर और मुकुट पहनकर ऑडिशन दिया था। जबकि तब मैं 15 फिल्मों में काम कर चुका था। अब वह ऐसे ही लोगों को देखकर कह देती हैं कि किसे कौन सा किरदार निभाना है।"

    उन्होंने कहा था कि एकता 'महाभारत' को डेली सोप बनाने की कोशिश करती हैं।

    वर्क फ्रंट

    अपने इस प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं मुकेश खन्ना

    गौरतलब है कि इन दिनों मुकेश खन्ना अपने सुपरहिरो वाले टीवी शो 'शक्तिमान' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं।

    कहा जा रहा है कि वह जल्द ही इसके सीक्वल के साथ फिर दर्शकों के सामने हाजिर होंगे। फिलहाल लॉकडाउन की वजह से उनके इस शो की भी शूटिंग रोक दी गई।

    इस खबर के बाद से ही 'शक्तिमान' के चाहने वाले बेसब्री से उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टीवी शो
    एकता कपूर
    सोनाक्षी सिन्हा
    शक्तिमान

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025
    सनी देओल अब OTT पर करेंगे राज, नेटफ्लिक्स पर लाएंगे इस हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित कहानी सनी देओल
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे  राणा दग्गुबाती

    टीवी शो

    बिग बॉस 12 की विजेता दीपिका कक्कड़ को मिली एसिड अटैक की धमकी मनोरंजन
    अपनी लिप सर्जरी पर टीवी अभिनेत्री सारा खान हुई ट्रोल, दिया ये जवाब बॉलीवुड समाचार
    'द कपिल शर्मा' में हो सकती है 'डॉक्टर मशहूर गुलाटी' की वापसी बॉलीवुड समाचार
    सोनी टीवी के 'द कपिल शर्मा शो' में शामिल होने के लिए तैयार हैं संदीप आनंद कपिल शर्मा

    एकता कपूर

    शादी से पहले एकता कपूर बनीं माँ, सरोगेसी से हुआ लड़के का जन्म बॉलीवुड समाचार
    'डायन' अभिनेत्री टीना दत्ता ने को-स्टार मोहित पर लगाया गलत तरीके से छूने का आरोप बॉलीवुड समाचार
    जिम से लेकर मंदिर तक एकता कपूर का पीछा कर रहा था युवक, गिरफ्तार बॉलीवुड समाचार
    जुलाई में कंगना और ऋतिक एक-दूसरे को देंगे टक्कर! जानिए पूरा मामला बॉलीवुड समाचार

    सोनाक्षी सिन्हा

    'दबंग 3' की शूटिंग हुई शुरू, दिखेगा गुंडे से कैसे चुलबुल पांडेय बने इंस्पेक्टर बॉलीवुड समाचार
    मुश्किल में 'दबंग 3', ASI की नोटिस के बाद रुक सकती है शूटिंग बॉलीवुड समाचार
    करण जौहर की मल्टीस्टारर 'कलंक' ने बनाया साल की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बॉलीवुड समाचार
    सामने आई सलमान की 'दबंग 3' की रिलीज़ डेट, इस तारीख़ को सिनेमाघरों मे देगी दस्तक बॉलीवुड समाचार

    शक्तिमान

    क्या आप भारतीय सुपरहीरो शक्तिमान से जुड़ी ये महत्वपूर्ण बातें जानते हैं? टीवी शो
    क्या आप भारतीय सुपरहीरो शक्तिमान से जुड़ी ये खास बातें जानते हैं? टीवी शो
    लॉकडाउन में लोगों को याद आया अपना बचपन, फिर देखना चाहते हैं ये टीवी सीरीयल्स दूरदर्शन
    पर्दे पर वापसी करने जा रहा आपका पहला सुपरहिरो 'शक्तिमान', सीक्वल पर चल रहा है काम टीवी शो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025