NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सुशांत सिंह राजपूत फिर दिखेंगे पर्दे पर, दोबारा रिलीज हो रही है 'एमएस धोनी...'
    अगली खबर
    सुशांत सिंह राजपूत फिर दिखेंगे पर्दे पर, दोबारा रिलीज हो रही है 'एमएस धोनी...'
    फिर रिलीज होगी धोनी की बायोपिक (तस्वीर: ट्विटर/@@starstudios_)

    सुशांत सिंह राजपूत फिर दिखेंगे पर्दे पर, दोबारा रिलीज हो रही है 'एमएस धोनी...'

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    May 04, 2023
    07:39 pm

    क्या है खबर?

    महेंद्र सिंह धोनी और सुशांत सिंह राजपूत के प्रशंसकों को एक शानदार तोहफा मिलने वाला है। दिग्गज क्रिकेटर की बायोपिक 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' 12 मई को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी।

    फिल्म में सुशांत ने धोनी का किरदार निभाया था। यह खबर आने के बाद से ही उनके प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं।

    नीरज पांडे द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2016 में रिलीज हुई थी।

    खबर

    कई भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

    'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' 12 मई को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज की जा रही है। यह हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज की जाएगी।

    क्रिकेट में धोनी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है ही, पर्दे पर उनके किरदार को उतारकर सुशांत ने भी हर किसी का दिल जीत लिया था।

    इस फिल्म से दिशा पाटनी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था, वहीं धोनी की पत्नी साक्षी के किरदार में कियारा आडवाणी नजर आई थीं।

    ट्विटर पोस्ट

    दोबारा आ रही है 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी'

    Jab Mahi phir pitch pe aayega, pura India sirf "Dhoni! Dhoni! Dhoni!" chilaayega. M.S. Dhoni: The Untold Story Re-Releasing in cinemas on 12th May@msdhoni #SushantSinghRajput @advani_kiara @DishPatani @AnupamPKher @bhumikachawlat @FFW_Official pic.twitter.com/bfpn3JiD7h

    — Star Studios (@starstudios_) May 4, 2023

    बयान

    धोनी के प्रशंसकों के लिए रिलीज हो रही है फिल्म- स्टार स्टूडियो

    डिज्नी स्टार, स्टूडियो प्रमुख बिक्रम दुग्गल ने मीडिया से बातचीत में कहा, "एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' स्टार स्टूडियो के साथ ही दुनियाभर में भारतीयों के लिए खास फिल्म है। यह भारत के सबसे सफल क्रिकेट कप्तान के प्रेरक सफर को दिखाती है। इसे दोबारा रिलीज करने का मकसद यह है कि उनके प्रशंसकों को क्रिकेट के जादुई लम्हों को बड़े पर्दे पर देखने का मौका फिर से मिल सके।"

    एम एस धोनी

    भारत के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं धोनी

    फिल्म में धोनी के शुरुआती सफर से लेकर विश्वकप जीतने तक के सफर को दिखाया गया है।

    शुरुआती दिनों में वह भारतीय रेलवे में टिकट कलेक्टर के रूप में नियुक्त थे।

    उन्होंने 2004 में भारतीय टीम के लिए खेलना शुरू किया था। 2011 में उनकी कप्तानी में टीम ने विश्वकप जीता था। वह भारत के लिए टी-20 विश्व कप और वनडे विश्व कप दोनों जीताने वाले एकमात्र कप्तान हैं। 2020 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया था।

    सुशांत सिंह राजपूत

    फिल्म ने सुशांत को दी थी नई बुलंदियां

    इस फिल्म से सुशांत के काम को भी खूब सराहा गया था। फिल्म के बाद उनके स्टारडम को नई बुलंदियां मिली थीं।

    एक पुराने इंटरव्यू में धोनी ने बताया था कि फिल्म के लिए तैयार करते वक्त सुशांत उनसे काफी सवाल पूछा करते थे, जिससे कभी-कभी वह परेशान हो जाते थे।

    2020 में सुशांत का निधन हो गया था। 14 जून, 2020 को वह अपने घर में मृत पाए गए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    नीरज पांडे
    महेंद्र सिंह धोनी
    सुशांत सिंह राजपूत

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: केएल राहुल ने रचा इतिहास, 3 टीमों से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने IPL 2025
    बॉलीवुड को थिएटर ने दिए ये शानदार कलाकार, एक ने 2 बार दी 1,000 करोड़ी फिल्में शाहरुख खान
    केएल राहुल ने पूरे किए अपने 8,000 टी-20 रन, जानिए उनके आंकड़े केएल राहुल
    महाराष्ट्र: सोलापुर में कपड़ा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मालिक समेत 8 लोगों की मौत महाराष्ट्र

    बॉलीवुड समाचार

    सलमान खान ने नई फिल्में साइन करना किया बंद, ईद 2024 पर नहीं होगी कोई रिलीज? सलमान खान
    क्या है किंग चार्ल्स का कोरोनेशन कॉन्सर्ट, जिसको लेकर ट्रोल हो रही हैं सोनम कपूर? सोनम कपूर
    जलसा के सामने उमड़ा अमिताभ बच्चन के प्रशंसकों का सैलाब, साझा की तस्वीर  अमिताभ बच्चन
    नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'जोगीरा सारा रा रा' का ट्रेलर जारी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म  नवाजुद्दीन सिद्दीकी

    नीरज पांडे

    लॉकडाउन के बीच भी जोर-शोर से चल रहा है अजय देवगन की 'चाणक्य' पर काम बॉलीवुड समाचार
    थ्रिलर वेब सीरीज 'ए टिकट टू सीरिया' का निर्माण करेंगे नीरज पांडे मुंबई
    नीरज पांडे ने सलमान को ऑफर की थी तालिबान पर आधारित फिल्म 'जिंदाबाद' बॉलीवुड समाचार
    सबसे उम्रदराज IPL क्रिकेटर प्रवीण तांबे पर फिल्म बनाएंगे नीरज पांडे और शीतल भाटिया बॉलीवुड समाचार

    महेंद्र सिंह धोनी

    SA20 लीग में महेन्द्र सिंह धोनी को लाने का प्रयास कर रहे हैं ग्रीम स्मिथ इंडियन प्रीमियर लीग
    एमएस धोनी के होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' का ऐलान, देखिए मोशन पोस्टर आगामी फिल्में
    कुंबले और गेल समेत इन दिग्गजों ने एमएस धोनी को बताया IPL का सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    एमएस धोनी वाला रोल निभाने में कोई परेशानी नहीं, परिस्थिति के हिसाब से खेलूंगा- हार्दिक पांड्या हार्दिक पांड्या

    सुशांत सिंह राजपूत

    दो साल बाद काम पर लौटीं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती इंस्टाग्राम
    अमेरिका की लूना सोसाइटी देगी सुशांत सिंह राजपूत को सम्मान, किया 'सुशांत मून डे' का ऐलान अमेरिका
    सुशांत सिंह राजपूत समेत इन कलाकारों के निधन के बाद रिलीज हुई उनकी फिल्में श्रीदेवी
    निधन के बाद चैरिटी में चली गई इन कलाकारों की संपत्ति श्रीदेवी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025