Loading...
मृणाल ठाकुर का AI डीपफेक बनाने वालों पर फूटा गुस्सा, दे डाली कानूनी चेतावनी
मृणाल ठाकुर ने पोस्ट लिखकर कानूनी चेतावनी दी

मृणाल ठाकुर का AI डीपफेक बनाने वालों पर फूटा गुस्सा, दे डाली कानूनी चेतावनी

Aug 04, 2026
11:45 am

क्या है खबर?

मृणाल ठाकुर ने AI द्वारा बनाए जाने वाली डीपफेक सामग्रियों के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने अपनी छवि का इस्तेमाल करके छेड़छाड़ की गई सामग्री को बनाने और साझा करने वालों को कड़ी कानूनी चेतावनी जारी की है। अभिनेत्री ने अपने बयान में कहा कि यदि उनकी पहचान का किसी भी प्रकार से दुरुपयोग किया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें, AI के गलत इस्तेमाल से मशहूर हस्तियों की छवियों का दुरुपयोग काफी बढ़ चुका है।

पोस्ट

अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर जारी की कड़ी चेतावनी

मृणाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर डीपफेक सामग्री के खिलाफ एक कड़ी चेतावनी जारी की और इसके बढ़ते दुरुपयोग को अवैध और अस्वीकार्य बताया।

उन्होंने लिखा, 'मेरी शक्ल का इस्तेमाल करके डीपफेक सामग्री बनाना या साझा करना अवैध और अस्वीकार्य है। इसे तुरंत रोकने के लिए मेरी तरफ से औपचारिक नोटिस समझें। मेरी पहचान का कोई भी दुरुपयोग करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।'

ये पहली बार है जब अभिनेत्री द्वारा AI डीपफेक के खिलाफ नाराजगी जाहिर की गई है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

सख्त कदम

मृणाल से पहले ये फिल्मी सितारे AI डीपफेक के खिलाफ उठा चुके आवाज

मृणाल अब उन मशहूर हस्तियों की सूची में शामिल हो चुकी हैं, जिन्होंने डीपफेक के बारे में बात की है।

हाल के समय में, अक्षय कुमार, प्रीति जिंटा, वरुण धवन, श्रुति हासन, अनिल कपूर, सलमान खान, शिल्पा शेट्टी, कार्तिक आर्यन और सुनील शेट्‌टी समेत कई फिल्मी सितारों ने AI डीपफेक के खिलाफ सख्त कदम उठाया है।

इन सितारों ने अपनी पहचान, तस्वीरों और अपने व्यक्तित्व के अधिकारों की सुरक्षा के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है।

ADVERTISEMENT