Loading...
इन फिल्मों ने पहले दिन कमाए 100 करोड़ रुपये से ज्यादा, सूची में जुड़ा इसका नाम
100 करोड़ की बंपर ओपनिंग वाली फिल्मों की सूची

इन फिल्मों ने पहले दिन कमाए 100 करोड़ रुपये से ज्यादा, सूची में जुड़ा इसका नाम

Aug 27, 2026
10:49 am

क्या है खबर?

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में हैं। रिलीज के पहले ही दिन 'टॉक्सिक' ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। हालांकि, इससे पहले भी कई भारतीय फिल्मों ने पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। ऐसे में आइए जानते हैं इनके बारे में।

#1, #2 & #3

'पुष्पा द रूल', 'RRR' और 'बाहुबली 2 द क्न्क्लूजन'

फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। इसने रिलीज के पहले लगभग 164 से 175 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

इस सूची में दूसरे नंबर पर फिल्म 'RRR' का नाम शामिल है। इसने पहले दिन 156 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली 2: द क्न्क्लूजन' का नाम इस सूची में तीसरे स्थान पर है। इसने पहले दिन 153 करोड़ रुपये कमाए थे।

#4, #5 & #6

'KGF चैप्टर 2', 'कल्कि 2898 AD' और 'सालार'

फिल्म 'KGF चैप्टर 2' ने रिलीज के पहले दिन 134.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म में यश मुख्य भूमिका में हैं।

इस सूची में पंचवें स्थान पर 'कल्कि 2898 AD' का नाम शामिल है। प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन की फिल्म ने पहले दिन 116 करोड़ रुपये कमाए थे।

फिल्म 'सालार' ने रिलीज के पहले दिन 107.10 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म में प्रभास मुख्य भूमिका में हैं।

ADVERTISEMENT

#7, #8 & #9

'साहो', 'आदिपुरुष' और 'टॉक्सिक'

फिल्म 'साहो' ने रिलीज के पहले दिन 105.00 करोड़ की कमाई की थी। इसमें मुख्य भूमिका में प्रभास थे। हालांकि, ये फिल्म ज्यादा चल नहीं पाई।

'आदिपुरुष' ने पहले ही दिन 102.50 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म में प्रभास के साथ-साथ कृति सैनन नजर आई थीं।

यश, कियारा और नयनतारा की फिल्म 'टॉक्सिक' ने रिलीज के पहले दिन 101.10 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में इसे 9वां स्थान मिला है।

ADVERTISEMENT