NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: पंकज कपूर की इन बेहतरीन फिल्मों का OTT पर उठाएं लुत्फ
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: पंकज कपूर की इन बेहतरीन फिल्मों का OTT पर उठाएं लुत्फ
    पंकज कपूर की इन बेहतरीन फिल्में

    जन्मदिन विशेष: पंकज कपूर की इन बेहतरीन फिल्मों का OTT पर उठाएं लुत्फ

    लेखन मेघा
    May 29, 2023
    07:30 am

    क्या है खबर?

    पंकज कपूर हिंदी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शुमार हैं, जो बिना कुछ कहे अपने हाव-भाव से ही पर्दे पर बहुत कुछ कह जाते हैं।

    29 मई, 1954 को पंजाब में जन्मे कपूर ने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (NSD) से स्नातक करने के बाद मुंबई का रुख किया था।

    यहां उन्होंने थिएटर, टीवी और फिल्मों तीनों जगह पर अपनी कला का जौहर दिखाया और छा गए।

    आइए आज अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर उनकी बेहतरीन फिल्मों पर नजर डालते हैं।

    #1

    जाने भी दो यारों

    कॉमेडी से भरपूर कुंदन शाह के निर्देशन में बनी 'जाने भी दो यारों' 1983 में आई थी। इस फिल्म में कपूर ने एक बेईमान बिल्डर तरनेजा का किरदार निभाया था, जो एक अफसर का खून कर देता है।

    फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद किया गया था। इसमें कपूर के अलावा नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी, नीना गुप्ता, रवि बासवानी, सतीश कौशक, भक्ति बर्वे जैसे बेहतरीन सितारे भी शामिल थे।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध हैं।

    #2

    मंडी

    श्याम बेनेगल की 'मंडी' भी 1983 में ही रिलीज हुई थी। यह फिल्म राजनीति और वेश्यावृत्ति पर व्यंग्यपूर्ण कॉमेडी है, जिसमें अभिनेता शांति देवी के असिस्टेंट की भूमिका में लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहे थे।

    इस फिल्म में कपूर के अलावा नसीरुद्दीन, रत्ना पाठक, शबाना आजमी, सोनी राजदान, स्मिता पाटिल सहित कई कलाकार शामिल थे।

    यह फिल्म भी अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

    #3

    एक डॉक्टर की मौत

    तपन सिन्हा के निर्देशन में बनी 'एक डॉक्टर की मौत' 1990 में रिलीज हुई थी। फिल्म में कपूर एक डॉ. दीपांकर रॉय की भूमिका में नजर आए थे।

    डॉ सुभाष मुखोपाध्याय के जीवन पर आधारित इस फिल्म में कपूर ने अपने उम्दा प्रदर्शन से लोगों का दिल जीता था।

    प्रशंसकों और समीक्षकों ने भी अभिनेता की तारीफ की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें स्पेशल ज्यूरी के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था।

    यह अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

    #4

    मकबूल

    शेक्सपीयर के नाटक मैकबेथ पर आधारित 'मकबूल' का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया था।

    2003 में आई इस फिल्म में कपूर ने जहांगीर उर्फ अब्बा जी का किरदार निभाया था।

    इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक भूमिका का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था और फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था।

    फिल्म में कपूर के अलावा तब्बू, इरफान खान, पीयूष मिश्रा और नसीरुद्दीन भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

    इस फिल्म को डिज्नी+ हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

    #5

    टोबा टेक सिंह

    केतन मेहता द्वारा निर्देशित फिल्म 'टोबा टेक सिंह' 2018 में आई थी, जिसमें भी कपूर का शानदार अभिनय देखने को मिला था।

    फिल्म भारत और पाकिस्तान के विभाजन से पहले की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसे सआदत हसन मंटो की लघु कहानी से लिया गया है।

    फिल्म में कपूर के साथ विनय पाठक, एनके पंत, गौरव द्विवेदी सहित कई सितारे अहम भूमिका निभाते नजर आए थे।

    'टोबा टेक सिंह' ZEE5 पर देखने के लिए उपलब्ध है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जन्मदिन विशेष
    बॉलीवुड समाचार
    पंकज कपूर

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: अरशद वारसी ने फिल्मों में फूंकी जान, इन किरदारों को बनाया यादगार अरशद वारसी
    जन्मदिन विशेष: चेतन भगत के उपन्यासों पर आधारित लोकप्रिय बॉलीवुड फिल्में चेतन भगत
    जन्मदिन विशेष: आर बाल्की को 2 बार मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, ये हैं उनकी शानदार फिल्में आर बाल्की
    जन्मदिन विशेष: मनोज बाजपेयी की टॉप रेटेड फिल्में, जिनमें देखने को मिली उनकी उम्दा कलाकारी मनोज बाजपेयी

    बॉलीवुड समाचार

    शाहिद कपूर ने 'कबीर सिंह' की सफलता पर दी प्रतिक्रिया, कहा- मेरी सबसे हिट फिल्म रही  शाहिद कपूर
    फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' में होगा धमाकेदार डांस नंबर, सलमान-अक्षय की फिल्मों को देगा कड़ी टक्कर कार्तिक आर्यन
    आमिर खान के बेटे जुनैद ने खुशी कपूर के साथ साइन की अगली फिल्म आमिर खान
    जानिए वैभवी उपाध्याय के साथ कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा, निर्माता जेडी मजेठिया ने बताया  टीवी शो

    पंकज कपूर

    पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया 'जब खुली किताब' में आएंगे नजर बॉलीवुड समाचार
    शाहिद कपूर की 'जर्सी' 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में होगी रिलीज शाहिद कपूर
    'जर्सी' का नया ट्रेलर रिलीज, 36 की उम्र में वापसी की जद्दोजहद करते दिखे शाहिद शाहिद कपूर
    'जर्सी' के लिए शाहिद ने वसूली मोटी रकम, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025