Loading...
जुलाई के तीसरे हफ्ते में OTT पर होगा धमाका, रिलीज होंगी ये दमदार फिल्में-वेब सीरीज
इस हफ्ते रिलीज होंगी ये बहुप्रतीक्षित फिल्में और वेब सीरीज

जुलाई के तीसरे हफ्ते में OTT पर होगा धमाका, रिलीज होंगी ये दमदार फिल्में-वेब सीरीज

Jul 20, 2026
08:21 pm

क्या है खबर?

20 जुलाई से 26 जुलाई के बीच OTT प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का जबरदस्त तड़का लगने वाला है। दरअसल, इस सप्ताह कई बहुप्रतीक्षित फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने वाली हैं, जो दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देंगी। अगर आप इस हफ्ते कुछ नया देखने की योजना बना रहे हैं, तो आइए जानते हैं कौन-सी फिल्में और वेब सीरीज किस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही हैं।

#1 & #2

'आदर्श बाल विद्यालय' और 'मुसाफिर कैफे'

कॉमेडी-ड्रामा सीरीज 'आदर्श बाल विद्यालय' 24 जुलाई से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। यह दुनिया भर में हिंदी भाषा और अंग्रेजी सबटाइटल के साथ स्ट्रीम होगी। इसमें केके मेनन, नवीन कस्तूरिया, अर्चना पूरन सिंह और प्रसन्ना बिष्ट मुख्य भूमिका में हैं।

रोमांटिक सीरीज 'मुसाफिर कैफे' भी 24 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। यह सिरीज दिव्य प्रकाश दुबे के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। इस फिल्म में विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना मुख्य भूमिका में हैं।

#3 & #4

'पल्लीचट्टंबी' और 'द डेट कलेक्टर'

टोविनो थॉमस और कायाडू लोहार की मलयालम भाषा की एक्शन फिल्म 'पल्लीचट्टंबी' सोनी लिव पर हिंदी भाषा में 24 जुलाई को रिलीज होगी। यह 15 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

एक्शन फिल्म 'द डेट कलेक्टर' 23 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर आएगी। यह कहानी एक ऐसे व्यक्ति की है, जो कभी अंडरग्राउंड डेट कलेक्टर के रूप में काम करता था। अब वह एक लाइलाज बीमारी से जूझ रहा है और अपनी जिंदगी की सबसे कठिन लड़ाई लड़ रहा है।

ADVERTISEMENT

जानकारी

#5 'द टॉक्सिक लव स्टोरी'

सच्ची घटना पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज 'द टॉक्सिक लव स्टोरी' 22 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है। यह कहानी एक नवविवाहित अमेरिकी मार्शल और उसकी पत्नी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी जिंदगी अप्रत्याशित घटनाओं के बाद पूरी तरह बदल जाती है।

ADVERTISEMENT