Page Loader
OTT पर सबसे ज्यादा देखे गए ये रियलिटी शो, एक को 88 लाख लोगों ने देखा
इन रियलिटी शो ने OTT पर मचाया धमाल

OTT पर सबसे ज्यादा देखे गए ये रियलिटी शो, एक को 88 लाख लोगों ने देखा

लेखन पलक
Jun 02, 2024
07:03 pm

क्या है खबर?

फिल्मों और वेब सीरीज के दौर में रियलिटी शो के अपने दर्शक हैं। जहां कुछ समय पहले तक महज टीवी की दुनिया पर रियलिटी शो आया करते थे, वहीं अब OTT पर भी इनका चलन बढ़ गया है। OTT पर रियलिटी शो को दर्शक बड़े चाव से देखते हैं। इन दिनों 'बिग बॉस OTT 3' की खूब चर्चा है। ऐसे में हम आपको उन रियलिटी शो के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें OTT पर सबसे ज्यादा देखा गया है।

#1

'मास्टर शेफ इंडिया'

'मास्टर शेफ इंडिया' एक ऐसा रियलिटी शो है, जो हमारे देश के उन लोगों को साथ लेकर आता है, जो खाना बनाने में रुचि रखते हैं। ये लोग इस शो में आकर अपने पाक कला के कौशल का प्रदर्शन करते हैं और एक-दूसरे से प्रतिसपर्धा करते हैं। सोनी लिव पर आने वाले इस शो को मशहूर शेफ विकास खन्ना, रणवीर बरार और पूजा ढींगरा जज करते हैं। यह पांचवे स्थान पर आता है, जिसे 73 लाख लोगों ने देखा।

#2

'डांस प्लस प्रो'

'डांस प्लस प्रो' के डांस रियलिटी शो है, जिसमें पूरे भारत से डांस में करियर तलाशने वाले लोग अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने आते हैं। वे अलग-अलग तरह के हैरतअंगेज डांस करके जज की कुर्सी पर बैठे कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और शक्ति मोहन का दिल लुभाते हैं और प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ते हैं। यह शो डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम होता है और इसे तकरीबन 88 लाख लोगों ने स्ट्रीम किया था। ऐसे में यह इस सूची में चौथे स्थान पर है।

#3

'टैम्पटेशन आइलैंड इंडिया'

इस सूची में तीसरे स्थान पर लोकप्रिय डेटिंग रिएलिटी शो 'टेम्पटेशन आइलैंड' का भारतीय संस्करण 'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया' है, जिसे जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जा सकता है। शो में कई कपल और कुछ सिंगल एक खास जगह पर कुछ दिनों के लिए साथ रहते हैं। ऐसे में उनके बीच वार-तकरार देखने को मिलती है। शो को करण कुंद्रा और मौनी रॉय ने होस्ट किया था। इसे 13 लाख 5 हजार लोगों ने देखा था।

#4

'कॉफी विद करण 8'

बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक करण जौहर का चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण' डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुआ था। हर हफ्ते प्रसारित होने वाले 'कॉफी विद करण' के एपिसोड में सितारे और करण अपने जीवन से जुड़े ऐसे-ऐसे खुलासे कर रहे हैं, जिन्हें सुन सब हैरान रह जाते हैं। यह शो दर्शकों को सितारो की जिंदगी में झांकने का मौका देता है। 'कॉफी विद करण 8' 15 लाख 4 हजार दर्शकों ने देखा था। ऐसे में यह दूसरे स्थान पर है।

#5

'बिग बॉस OTT 2'

इस सूची में पहला स्थान सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस OTT 2' का है। इस शो में टीवी से लेकर बॉलीवुड तक के सितारों को एक घर में बंद किया जाता है और उनसे अलग-अलग टास्कर कराए जाते हैं। इस दौरान उनमें आपसी मतभेद भी देखने को मिलते हैं। यह शो जियो सिनेमा पर रिलीज हुआ था और इसे तकरीबन 19 लाख 5 हजार लोगों ने देखा था।