Loading...
बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरीं बॉलीवुड की ये महंगी फिल्में, सूची देखकर रह जाएंगे हैरान
बॉलीवुड की इन फिल्मों ने डुबो दिए करोड़ों रुपये

बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरीं बॉलीवुड की ये महंगी फिल्में, सूची देखकर रह जाएंगे हैरान

Jul 14, 2026
09:07 pm

क्या है खबर?

बड़ा बजट, शानदार विजुअल्स और बड़े अभिनेता फिल्म को चर्चा में जरूर ला सकते हैं, लेकिन सफलता की गारंटी नहीं होते। बॉलीवुड में कई ऐसी महंगी फिल्में बनीं, जिनसे निर्माताओं को बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन वे बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों का दिल जीतने में नाकाम रहीं। करोड़ों रुपये की लागत से बनी ये फिल्में आखिरकार फ्लॉप साबित हुईं। ऐसे में आइए जानते हैं ऐसी ही बड़े बजट फिल्मों की पूरी सूची के बारे में।

#1 & #2

'जीरो' और 'लाल सिंह चड्डा'

2018 में रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' में शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थे। यह 200-270 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। इस फिल्म ने दुनिया भर में लगभग 178-191 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

साल 2022 में आई आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्डा' का बजट लगभग 180 से 275 करोड़ रुपये बताया गया था। हालांकि, इस फिल्म ने दुनिया भर में 130 करोड़ रुपये से भी कम की कमाई की थी।

#3 & #4

'शमशेरा' और 'सम्राट पृथ्वीराज'

रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म 'शमशेरा' साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बजट लगभग 150 करोड़ रुपये था। वहीं इसने दुनिया भर में लगभग 63 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' में अक्षय कुमार मुख्य किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म का बजट लगभग 200-300 करोड़ रुपये था। वहीं इसने दुनिया भर में 90-99 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

ADVERTISEMENT

#5 & #6

'आदिपुरुष' और 'बड़े मियां छोटे मियां'

साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'आदिपुरुष' में प्रभास और कृति सेनन मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म को लगभग 500-700 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। हालांकि, इसने दुनिया भर में लगभग 393 करोड़ रुपये की ही कमाई की थी।

2024 में रिलीज हुई फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में थे। 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने महज 102.16 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

ADVERTISEMENT