फिल्म 'मोआना' का ट्रेलर जारी, 'माउई' के अवतार में जबरदस्त लगे ड्वेन जॉनसन
क्या है खबर?
डिज्नी ने अपनी लाइव-एक्शन एडवेंचर फिल्म 'मोआना' का ट्रेलर जारी कर दिया है। 'द रॉक' के नाम से लोकप्रिय अभिनेता ड्वेन जॉनसन एक बार फिर अपने आइकोनिक किरदार 'माउई' के साथ वापसी कर रहे हैं। अभिनेत्री कैथरीन लागा'इया मुख्य किरदार 'मोआना' निभा रही हैं। 2016 की मूल एनिमेटेड फिल्म 'मोआना' और 2024 में आई 'मोआना 2' के बाद, निर्माता लाइव-एक्शन रीमेक लेकर आए हैं, जिससे फैंस बेहद उत्साहित हैं। ट्रेलर के साथ 'मोआना' की रिलीज तारीख भी बताई गई है।
ट्रेलर
कैसा है फिल्म 'मोआना' का ट्रेलर
'मोआना' के ट्रेलर की शुरुआत मोटुनुई द्वीप के सुंदर नजारों और नीले समुद्र से होती है, जिसमें शानदार विजुअल्स को शामिल किया गया है। 'माउई' के किरदार में जॉनसन को देखना सबसे ज्यादा दिलचस्प है जो अपने जादुई हुक के साथ जमीन पर उतरते दिखाई देते हैं। बैकग्राउंड में एनिमेटेड फिल्म के गानों की आवाज आती है। फिल्म का निर्देशन थॉमस कैल, स्कॉट शेल्डन और चार्ल्स न्यूवर्थ ने मिलकर किया है। यह 10 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'मोआना' का ट्रेलर
The ocean chose her for a reason. 🌊
— Walt Disney Studios (@DisneyStudios) March 23, 2026
Experience Disney's #Moana, only in theaters July 10. pic.twitter.com/Rs9Y4dTqfj