श्रीदेवी के मेकअप रूम में घंटों इंतजार करते थे मिथुन चक्रवर्ती, सिनेमैटोग्राफर ने खोला पुराना राज
क्या है खबर?
सिनेमैटोग्राफर और फिल्म निर्माता लॉरेंस डिसूजा ने फिल्म 'गैर कानूनी' की शूटिंग के दौरान श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती के रिश्ते को लेकर खुलासा किया है। सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में उन्होंने 1989 में आई इस फिल्म से जुड़ी यादें साझा कीं। लॉरेंस ने बताया कि मिथुन अक्सर शूटिंग सेट पर आते थे और श्रीदेवी के मेकअप रूम में उनका इंतजार करते थे। उस दौरान वह फिल्म के सिनेमैटोग्राफर थे।
स्वभाव
ऐसे स्वभाव की थीं श्रीदेवी
लॉरेंस ने सेट पर श्रीदेवी के साथ बिताए अपने समय को याद करते हुए कहा कि कोई शॉट पूरा करने के बाद श्रीदेवी अक्सर अकेले बैठ जाती थीं।
श्रीदेवी के स्वभाव के बारे में उन्होंने कहा, "वह स्वभाव से बहुत अच्छी इंसान थीं और काफी शांत और कम बोलने वालों में से थीं।"
लॉरेंस ने यह भी बताया कि शूटिंग के दौरान मिथुन अक्सर श्रीदेवी को फोन करते थे।
बातचीत
मिथुन करते थे श्रीदेवी का इंतजार
लॉरेंस के अनुसार, श्रीदेवी फोन उठाने के लिए जाती थीं, फिर वापस सेट पर आकर शूटिंग शुरू कर देती थीं और जैसे ही दोबारा फोन बजता, वह फिर से चली जाती थीं।
लॉरेंस ने शूटिंग के दिनों को याद करते हुए आगे बताया कि मिथुन अक्सर शूटिंग के दौरान या काम खत्म होने के समय सेट पर आते थे और श्रीदेवी के मेकअप रूम में उनका इंतजार करते थे।
खुलासा
लॉरेंस का खुलासा
लॉरेंस ने कहा, "सबको पता था कि वे एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। उस समय मिथुन की शादी योगिता बाली से हो चुकी थी। मैंने जो कुछ भी देखा, वह सिर्फ सेट पर ही देखा था।"
श्रीदेवी और मिथुन के कथित रिश्ते पर सालों से चर्चा होती आ रही है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी कभी इन अफवाहों की सार्वजनिक रूप से पुष्टि नहीं किया है।
जानकारी
क्यों टूटा था मिथुन और श्रीदेवी का रिश्ता?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीदेवी और मिथुन के बीच नजदीकियां थीं, जबकि उस समय मिथुन की शादी योगिता से हो चुकी थी। हालांकि, मिथुन के पहले से शादीशुदा होने और अपनी पत्नी व परिवार को न छोड़ने के फैसले के कारण वे अलग हो गए थे