NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मिस वर्ल्ड बनकर दुनियाभर में भारत का नाम रोशन कर चुकीं ये हसीनाएं, एक बनीं डॉक्टर
    अगली खबर
    मिस वर्ल्ड बनकर दुनियाभर में भारत का नाम रोशन कर चुकीं ये हसीनाएं, एक बनीं डॉक्टर
    भारत से इन हसीनओं ने जीता मिस वर्ल्ड का खिताब

    मिस वर्ल्ड बनकर दुनियाभर में भारत का नाम रोशन कर चुकीं ये हसीनाएं, एक बनीं डॉक्टर

    लेखन नेहा शर्मा
    May 31, 2025
    10:28 am

    क्या है खबर?

    मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता हमेशा से ही काफी दिलचस्प या कहें महत्वपूर्ण रही है, जिसमें प्रतिभागियों की केवल सुंदरता की ही नहीं, बल्कि उनके मकसद और विचारों की भी परख होती है।

    हर साल इस सौंदर्य प्रतियोगिता में दुनियाभर से हसीनाएं हिस्सा लेने आती हैं।

    अभी तक भारत से कुल 6 महिलाओं के सिर मिस वर्ल्ड का ताज सजा है।

    कौन-सी हैं वो भारतीय हसीनाएं, जिन्होंने दुनियाभर में भारत का मान बढ़ाया, आइए जानते हैं।

    #1

    रीता फारिया

    साल 1966 में 23 साल की रीता फारिया मिस वर्ल्ड बनने वाली पहली भारतीय हसीना थीं।

    ये भारत से निकली पहली मिस वर्ल्ड थीं, जो पेशे से एक डॉक्टर थीं।

    उन्होंने मुंबई के ग्रांट मेडिकल कॉलेज और सर जेजे ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल से मेडिकल की पढ़ाई की। आगे की पढ़ाई रीता ने लंदन के किंग्स कालेज हास्पिटल से की।

    मुंबई में मेडिकल की पढ़ाई के दौरान रीता के दोस्तों ने उन्हें सौंदर्य प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की सलाह दी थी।

    #2 और #3

    ऐश्वर्या राय बच्चन और डायना हेडन

    साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब भारत से ऐश्वर्या राय ने जीता था और वह ये खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय महिला बनी थीं। इस बड़ी जीत के बाद ऐश्वर्या न केवल भारत, बल्कि दुनियाभर में एक लोकप्रिय चेहरा बन गईं थी। तब चारों ओर उनकी खूबसूरती खासकर नीली आंखों के चर्चे हो रहे थे।

    दूसरी ओर साल 1997 भारत से मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली तीसरी महिला डायना हेडन थीं, जो एक प्रशिक्षित क्लासिकल डांसर थीं।

    #4 और #5

    युक्ता मुखी और प्रियंका चोपड़ा

    साल 1999 में कर्नाटक की युक्ता मुखी को मिस वर्ल्ड के खिताब से नवाजा गया था। उन्होंने कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा लिया था। युक्ता ने मिस वर्ल्ड का खिलाफ जीतने के बाद फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन फिल्मी दुनिया में वह सफल नहीं हुईं और फिर उन्होंने शादी कर ली।

    उधर साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर भारत को गौरान्वित किया। 18 की उम्र में वह ये ताज पहनने वाली पांचवीं भारतीय महिला बनीं।

    #6

    मानुषी छिल्लर

    हरियाणा की मानुषी छिल्लर साल 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली छठी भारतीय महिला थीं। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में उनसे पूछा गया था कि किस काम के लिए सबसे ज्यादा तनख्वाह मिलनी चाहिए। उन्होंने जवाब में 'मां' कहा था। उनके इस जवाब ने दुनियाभर के लोगों का दिल जीत लिया था।

    मानुषी ने अक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज सम्राट' के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि, फिल्मों में उनकी शुरुआत कुछ खास नहीं रही।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मिस वर्ल्ड
    बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा
    मानुषी छिल्लर

    ताज़ा खबरें

    एलन मस्क के एक्स में फिर आई समस्या, यूजर्स को हुई दिक्कत  सोशल मीडिया
    डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी स्टील और एल्यूमिनियम पर टैरिफ को बढ़ाकर किया 50 प्रतिशत अमेरिका
    मिस वर्ल्ड बनकर दुनियाभर में भारत का नाम रोशन कर चुकीं ये हसीनाएं, एक बनीं डॉक्टर मिस वर्ल्ड
    शशि थरूर की नाराजगी के बाद कोलंबिया ने पाकिस्तान के प्रति संवेदना का बयान वापस लिया शशि थरूर

    मिस वर्ल्ड

    कौन हैं 26 वर्षीय ज़ोज़िबिनी तुंजी, जिन्होंने जीता मिस यूनिवर्स का खिताब? दक्षिण अफ्रीका
    काैन हैं नई मिस वर्ल्ड टोनी एन सिंह और भारत से क्या है इनका कनेक्शन? भारत की खबरें
    भारत से 'मिस वर्ल्ड' और 'मिस यूनिवर्स' बन चुकी महिलाएं अब क्या कर रही हैं? ऐश्वर्या राय
    मिस वर्ल्ड 2021 हुआ रद्द, मिस इंडिया मानसा वाराणसी समेत 17 लोेग कोरोना संक्रमित भारत की खबरें

    बॉलीवुड समाचार

    आलिया भट्ट स्पेन में अपनी दोस्त की शादी में हुईं शामिल, वीडियो हो रहा वायरल  आलिया भट्ट
    हर्षवर्धन राणे की 'एक दीवाने की दीवानियत' की रिलीज तारीख से उठा पर्दा, पहला पोस्टर जारी सोनम बाजवा
    आदित्य रॉय कपूर के घर में जबरन घुसी अनजान महिला, मामला दर्ज आदित्य रॉय कपूर
    नील नितिन मुकेश ने किया दादा मुकेश की बायोपिक का ऐलान, कहानी पर कर रहे काम नील नितिन मुकेश

    प्रियंका चोपड़ा

    निक जोनास अचानक कॉन्सर्ट के बीच मंच से भागे, सुरक्षाकर्मियों को किया इशारा; वीडियो वायरल निक जोनास
    प्रियंका चोपड़ा के बेशकीमती नेकलेस और झुमकों ने खींचा ध्यान, लाखों में है कीमत  बॉलीवुड समाचार
    सलमान खान से आमिर खान तक, बुलेटप्रूफ कार के मालिक हैं बॉलीवुड के ये सितारे सलमान खान
    जीवन से जुड़े 5 महत्वपूर्ण सबक, जो आपको प्रियंका चोपड़ा से सीखने चाहिए लाइफस्टाइल

    मानुषी छिल्लर

    उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री हुई अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' योगी आदित्यनाथ
    300 करोड़ रुपये में बनी है फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज', अक्षय ने ली इतनी फीस अक्षय कुमार
    अक्षय कुमार की 'सम्राट पृथ्वीराज' ने पहले दिन कमाए 11 करोड़ रुपये बॉलीवुड समाचार
    'सम्राट पृथ्वीराज' से चल गया मानुषी छिल्लर का सिक्का, साइन की तीसरी फिल्म सेलिब्रिटी गॉसिप
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025