मिस यूनिवर्स 2026: एक तरफ नया ताज लॉन्च तो दूसरी तरफ 15 देशों ने छोड़ा मुकाबला
क्या है खबर?
मिस यूनिवर्स 2026 के भव्य फिनाले की तैयारियों के बीच इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। एक तरफ आयोजकों ने हीरे के नए चमकते ताज का अनावरण किया है तो दूसरी तरफ 15 से ज्यादा देशों ने प्रतियोगिता से अपने नाम वापस ले लिए हैं। अमेरिकी वीजा प्रतिबंधों और फ्रेंचाइजी अधिकारों को लेकर चल रहे विवाद के चलते नेपाल, थाईलैंड और मलेशिया समेत कई देशों की सुंदरियां इस बार मंच पर नजर नहीं आएंगी।
ताज
75वीं वर्षगांठ पर लॉन्च हुआ हजारों हीरों सा चमकता नया ताज
मिस यूनिवर्स 2026 को अपनी नई क्वीन मिलने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं।
एक तरफ नए चमकते ताज से पर्दा उठाया गया है तो दूसरी तरफ कई देशों की चौंकाने वाली गैरमौजूदगी चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल करीब 15 या उससे ज्यादा देश प्रतियोगिता से बाहर रहेंगे।
इस बीच मिस यूनिवर्स की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर नया ताज लॉन्च हुआ है, जो हजारों हीरों की तरह चमक रहा है।
खास मौका
3,150 हीरे और 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड से बना है ताज
कोई भी सौंदर्य प्रतियोगिता विजेता को ताज पहनाए बिना अधूरी है। अपनी 75वीं यानी डायमंड जुबली के मौके पर मिस यूनिवर्स ने इस पल को और भी खास बनाने का फैसला किया।
मिस यूनिवर्स संगठन ने अपना नया ताज लॉन्च किया है, जिसका नाम 'द रेडियंस ऑफ एन इटरनल लेगेसी' रखा गया है।
18 कैरेट व्हाइट गोल्ड से बने इस शानदार ताज में 3,150 हीरे जड़े हैं। इसे जॉर्ज विटल्स और मेसन डी'ओर के साथ मिलकर तैयार किया गया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए खूबसूरत ताज
The new Miss Universe 2026 crown looks so generic, especially compared to iconic crowns like the Mikimoto and Sarah Coventry. Even the Jewelmer crown was far more beautiful. Such a downgrade, honestly. #MissUniverse2026 #MissUniverse
— @PaddyPOV (@PaddyPOV) November 13, 2026
pic.twitter.com/nZ5HzXw194
हीरे
अतीत, वर्तमान और भविष्य बयां करते हैं ताज में जड़े ये 3 खास हीरे
ताज के 3 प्रमुख हीरे मिस यूनिवर्स के अतीत, वर्तमान और भविष्य को दर्शाते हैं। बाईं ओर का हीरा उन महिलाओं को श्रद्धांजलि देता है, जिन्होंने रूढ़ियों को तोड़कर 75 साल की इस विरासत को गढ़ा, जबकि दाईं ओर का हीरा आज बदलाव ला रही महिलाओं का जश्न मनाता है, वहीं मिस यूनिवर्स के विशिष्ट सितारा के ठीक नीचे बीच में जड़ा सबसे बड़ा हीरा महिलाओं की अगली पीढ़ी का प्रतीक है, जो इस विरासत को आगे बढ़ाएगी।
विवाद
फ्रेंचाइजी विवाद और अमेरिकी वीजा प्रतिबंधों ने बिगाड़ा खेल
मिस यूनिवर्स 2026 से 15 से अधिक देशों ने नाम वापस ले लिया है। फ्रेंचाइजी अधिकारों को लेकर चल रहे विवाद के चलते थाईलैंड, मलेशिया और नेपाल समेत 6 एशियाई देशों ने प्रतियोगिता से दूरी बना ली है।
उधर अमेरिकी वीजा प्रतिबंधों के कारण रिपब्लिक ऑफ कांगो जैसे कई अन्य देशों की प्रतियोगी इसमें हिस्सा नहीं ले पा रही हैं। इन विवादों और वीजा दिक्कतों ने इस साल के मुकाबले में बड़ा फेरबदल कर दिया है।