'मिर्जापुर: द मूवी' और 'हनुमान अंश' ने मिलकर लूटा बॉक्स ऑफिस, 'टॉक्सिक' की बत्ती गुल
क्या है खबर?
अली फजल और पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर 4 दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म का भौकाल पहले दिन से दर्शकों के सिर पर चढ़कर बोल रहा था, जिसका असर वीकेंड की कमाई में देखने को मिला। वहीं, कारोबारी दिनों में आकर भी इसने दोहरे आंकड़ाें में शानदार कारोबार किया है। दूसरी ओर, 'हनुमान अंश' भी बराबर टक्कर दे रही है और मजबूती के साथ टिकी हुई है, जबकि 'टॉक्सिक' का बुरा हाल है।
कमाई
'मिर्जापुर: द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
सैकनिल्क के मुताबिक, 'मिर्जापुर: द मूवी' ने रिलीज के चौथे दिन (सोमवार) 16 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
वीकेंड पर इसने 93.75 करोड़ रुपये कमाए थे, जिसके बाद फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 109.75 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, ग्रॉस कमाई 131.55 कराेड़ रुपये हो गई है।
विश्व स्तर पर फिल्म ने अब तक कुल 154.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म में दिव्येंदु, रवि किशन, रसिका दुग्गल, अभिषेक बनर्जी, जितेंद्र कुमार समेत कई सितारे मौजूद हैं।
अन्य फिल्में
'हनुमान अंश' के आगे 500 करोड़ वाली 'टॉक्सिक' बेहाल
विशाल चतुर्वेदी की फिल्म 'हनुमान अंश' ने एक महीने से ज्यादा समय बॉक्स ऑफिस पर निकाल दिया है और कमाई के मामले में यह लगातार चौंका रही है।
सिर्फ 2 करोड़ रुपये बजट और बिना किसी बड़े स्टार के इसने 32वें दिन भी 10 करोड़ रुपये का दमदार कलेक्शन किया और अब तक 132.13 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
उधर, यश की फिल्म 'टॉक्सिक' ने 13वें दिन महज 66 लाख कमाए, जिसके बाद कुल कलेक्शन 246.41 करोड़ रुपये हुआ है।