'मिरजापुर द मूवी' का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस बार मुन्ना-गुड्डू में होगी आर-पार की जंग
'मिरजापुर द मूवी' का ट्रेलर आ गया है। यह पंकज त्रिपाठी के 'कालीन भैया' की दमदार और अराजक दुनिया को एक बार फिर दर्शकों के सामने लाया है, जिसमें वही जाना-पहचाना माहौल और हंगामा देखने को मिलेगा।
इस बार, कालीन भैया सबको याद दिला रहे हैं कि मिरजापुर में ताकत राजनीति से नहीं, बल्कि असल दमखम से आती है।
मुन्ना (दिव्येंदु) अब राजकुमार की भूमिका में हैं और गुड्डू (अली फजल) से भिड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
ट्रेलर में भरपूर एक्शन और डार्क ह्यूमर का तड़का देखने को मिल रहा है।
'मिरजापुर द मूवी' में हैं ये सितारे
जितेंद्र कुमार गुड्डू के छोटे भाई की भूमिका में दिखेंगे, जिन्होंने विक्रांत मैसी की जगह ली है। वहीं, रवि किशन एक प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर के रूप में नजर आएंगे, जो मिरजापुर की गद्दी पर कब्जा जमाना चाहता है।
फैंस के चहेते कलाकार रसिका दुगल, श्वेता त्रिपाठी और श्रिया पिलगांवकर भी इस फिल्म में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म को पुनीत कृष्णा ने लिखा है, जबकि इसका निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है।
यह फिल्म 4 सितंबर को हिंदी और तेलुगू में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। तो तैयार हो जाइए मिरजापुर के अंदाज में एक और जबरदस्त ड्रामे के लिए!