रविवार को 'मिर्जापुर द मूवी' का आया तूफान, इन फिल्मों की कमाई को छोड़ा पीछे
क्या है खबर?
अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु शर्मा की फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। दमदार ओपनिंग के बाद फिल्म ने पहले रविवार को भी ताबड़तोड़ कमाई की और कई फिल्मों के रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए। ऐसे में दर्शकों की नजर फिल्म के कमाई पर टिकी है। ऐसे में आइए जानते हैं, रिलीज के तीसरे दिन यानी पहले रविवार को फिल्म ने कितनी कमाई की और किन फिल्मों को पछाड़ा।
#1, #2 & #3
'धुरंधर 2', 'बॉर्डर 2' और 'मिर्जापुर: द मूवी'
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में 19 मार्च, 2026 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने रिलीज के पहले रविवार को 121 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म 'बॉर्डर 2' ने रिलीज के पहले रविवार को 57.2 करोड़ की कमाई की थी।
वहीं इस सूची में 'मिर्जापुर: द मूवी' का नाम तीसरे स्थान पर है। इस फिल्म ने पहले रविवार को 36 करोड़ रुपये की कमाई की है।
#4, #5 & #6
'धमाल 4', 'आवारापन 2' और 'भूत बंगला'
अजय देवगन और रितेश देशमुख अभिनीत कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' ने रिलीज के पहले रविवार को 28.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' ने पहले रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 26.82 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' सिनेमाघरों में 17 अप्रैल, 2026 को रिलीज हुई थी और इसने पहले रविवार को 25.6 करोड़ की कमाई की थी।
जानकारी
'वेलकम टू द जंगल' और 'कॉकटेल 2'
अक्षय की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने पहले रविवार को 25.41 करोड़ की कमाई की थी। वहीं 'कॉकटेल 2' का नाम इस सूची में 8वें स्थान पर है। इस फिल्म ने रिलीज के पहले रविवार को 18.85 करोड़ कमाए थे।