Loading...
अली फजल से पंकज त्रिपाठी तक, जानिए कौन है 'मिर्जापुर: द मूवी' का सबसे अमीर अभिनेता
मिर्जापुर: द मूवी' में कौन है सबसे अमीर

अली फजल से पंकज त्रिपाठी तक, जानिए कौन है 'मिर्जापुर: द मूवी' का सबसे अमीर अभिनेता

Sep 04, 2026
01:27 pm

क्या है खबर?

गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी 'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, रसिका और श्रिया पिलगांवकर समेत पुराने कलाकार अपने किरदारों में लौटे हैं। फिल्म की रिलीज के बीच दर्शकों में इसकी स्टारकास्ट को लेकर भी उत्सुकता है। ऐसे में आइए जानते हैं इन कलाकारों की अनुमानित कुल संपत्ति और सबसे अमीर अभिनेता के बारे में।

#1 & #2

पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु

पंकज 'मिर्जापुर' में कालीन भैया का किरदार निभा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पंकज के पास 40 करोड़ रुपये की संपत्ति है। पंकज के पास मर्सिडीज-बेंज E200, मर्सिडीज-बेंज ML 500 से लेकर टोयोटा फॉर्च्यूनर और अन्य कारें हैं।

दिव्येंदु 'मिर्जापुर' में मुन्ना त्रिपाठी के तौर पर वापसी कर रहे हैं। उन्हें देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। वहीं उनकी कुल संपत्ति की बात करें तो वो 14 करोड़ रुपये है।

#3 & #4

अली फजल और रवि किशन

अली 'मिर्जापुर' में गुड्डू पंडित की भूमिका निभा रहे हैं। उनकी कुल संपत्ति की बात करें, तो वो लगभग 33 करोड़ रुपये के मालिक हैं। उनके पास बांद्रा में एक शानदार अपार्टमेंट और महंगी कारों का कलेक्शन है।

रवि किशन फिल्म में बब्बन बाबूआ यादव का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 43 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा उनके पास 11 प्रॉपर्टी और महंगी कारों का कलेक्शन है।

ADVERTISEMENT

जानकारी

रसिका दुग्गल और श्वेता त्रिपाठी

रसिका फिल्म में बीना त्रिपाठी का किरदार निभा रही हैं। उनकी संपत्ति 21.9 करोड़ रुपये बताई जा रही है। वहीं श्वेता त्रिपाठी, गोलू गुप्ता के रोल में नजर आएंगी। उनकी संपत्ति 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

ADVERTISEMENT