Loading...
कालीन भैया से गुड्डू पंडित तक, 'मिर्जापुर द मूवी' की स्टारकास्ट में कौन है सबसे अमीर?
'मिर्जापुर द मूवी' का ये अभिनेता है सबसे अमीर

कालीन भैया से गुड्डू पंडित तक, 'मिर्जापुर द मूवी' की स्टारकास्ट में कौन है सबसे अमीर?

Aug 17, 2026
06:06 pm

क्या है खबर?

वेब सीरीज 'मिर्जापुर' की जबरदस्त सफलता के बाद अब मेकर्स इसकी कहानी को बड़े पर्दे पर 'मिर्जापुर: द मूवी' के रूप में पेश करने की तैयारी में हैं। फिल्म 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसे लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है और सभी अपने पसंदीदा किरदारों को फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। रिलीज से पहले आइए जानते हैं कि इस फिल्म की स्टार कास्ट की नेटवर्थ कितनी है?

#1 & #2

पंकज त्रिपाठी और अली फजल

'मिर्जापुर द मूवी ' में पंकज त्रिपाठी एक बार फिर अपने सबसे लोकप्रिय और खूंखार किरदार अखंडानंद त्रिपाठी उर्फ कालीन भैया की भूमिका में नजर आएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो 40 करोड़ रुपये की संपत्ती के मालिक हैं। मिर्जापुर द मूवी में अली फजल एक बार फिर अपने बेहद लोकप्रिय और खूंखार किरदार गुड्डू पंडित के रूप में बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 33 से 34 करोड़ रुपये है।

#3 & #4

दिव्येन्दु शर्मा और श्वेता त्रिपाठी

आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' में अभिनेता दिव्येन्दु शर्मा एक बार फिर अपने बेहद लोकप्रिय किरदार मुन्ना भैया की भूमिका में लौट रहे हैं। वो कुल 14 करोड़ की संपत्ती के मालिक हैं।

एक्शन थ्रिलर फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' में श्वेता त्रिपाठी एक बार फिर अपने लोकप्रिय किरदार गजेगामिनी गुप्ता उर्फ गोलू गुप्ता की भूमिका में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल नेटवर्थ लगभग 8 करोड़ रुपये है।

ADVERTISEMENT

#5 & #6

रसिका दुग्गल और जितेंद्र कुमार

'मिर्जापुर द मूवी' में रसिका दुग्गल एक बार फिर बीना त्रिपाठी, जो कालीन भैया की पत्नी होती हैं, के किरदार में नजर आएंगी। उनके अभिनय को लोग खूब पसंद करते हैं। वो 22 करोड़ की संपत्ती की मालकिन हैं।

'मिर्जापुर: द मूवी' एक आगामी भारतीय हिंदी भाषा की एक्शन क्राइम थ्रिलर है। इसमें जितेंद्र कुमार अहम किरदार में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी संपत्ती कुल 7 करोड़ रुपये है।

ADVERTISEMENT

जानकारी

#5 रवि किशन

'मिर्जापुर: द मूवी' में रवि किशन बब्बन बाबूआ नाम के एक नए और खतरनाक किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उन्हें देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो 43 करोड़ की संपत्ती के मालिक हैं।

ADVERTISEMENT