Loading...
'मिर्जापुर: द मूवी': पंकज त्रिपाठी से अली फजल तक, जानें किसे मिली कितनी फीस
मिर्जापुर: द मूवी' के सितारों की फीस जानकर उड़ जाएंगे होश

'मिर्जापुर: द मूवी': पंकज त्रिपाठी से अली फजल तक, जानें किसे मिली कितनी फीस

Aug 12, 2026
04:54 pm

क्या है खबर?

'मिर्जापुर: द मूवी' अब बड़े पर्दे पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखने के बाद दर्शकों के बीच इसकी रिलीज को लेकर उत्साह बढ़ गया। फिल्म में पंकज त्रिपाठी और अली फजल समेत कई कलाकार दमदार अंदाज में नजर आएंगे। ऐसे में दर्शकों की दिलचस्पी फिल्म की कहानी के साथ-साथ सितारों की फीस जानने में भी है। ऐसे में आइए जानते हैं किस कलाकार ने कितनी फीस ली।

#1 & #2

पंकज त्रिपाठी और अली फजल

पंकज फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' में कालीन भैया की भूमिका में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में काम करने के लिए पंकज ने करीब 15 करोड़ रुपये लिए हैं। ऐसे में में पंकज फिल्म के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेता हैं।

इस फिल्म में अली गुड्डू पंडित का किरदार निभाएंगे। जानकारी के मुताबिक, निर्माताओं ने उन्हें फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपये दिए हैं।

#3 & #4

जितेंद्र कुमार और दिव्येंदु शर्मा

फिल्म में जितेंद्र कुमार गुड्डू के छोटे भाई बबलू पंडित के किरदार में दिखाई देंगे। इस फिल्म में काम करने के लिए उन्होंने 1.5 करोड़ रुपये लिए हैं।

दिव्येंदु शर्मा की 'मिर्जापुर: द मूवी' में वापसी हो रही है। इस फिल्म में वे मुन्ना त्रिपाठी के किरदार से दर्शकों का दिल जीतते नजर आएंगे। इसमें काम करने के लिए वो करीब 3 करोड़ रुपये ले रहे हैं।

ADVERTISEMENT

जानकारी

#5 श्वेता त्रिपाठी

श्वेता त्रिपाठी इस फिल्म के जरिए एक बार फिर गोलू गुप्ता का किरदार निभाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म में काम करने के लिए उन्हें करीब 95 लाख रुपये मिले हैं। ऐसे में उन्हें बाकी सितारों से कम फीस मिली है।

ADVERTISEMENT