'मिर्जापुर: द मूवी' की रिलीज तारीख जारी, इस दिन बड़े पर्दे पर दिखेगा भौकाल
क्या है खबर?
अमेजन प्राइम वीडियो पर 'मिर्जापुर' वेब सीरीज से तहलका मचाने के बाद निर्माता 'मिर्जापुर: द मूवी' लेकर आ रहे हैं जिसकी रिलीज तारीख से पर्दा उठा दिया गया है। कुर्सी हथियाने का खेल और भौकाल अब बड़े पर्दे पर दिखाई देगा जिसके लिए फैंस भी खुशी से गदगद हैं। गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित, इस फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी सह-निर्माता हैं।
रिलीज
इस तारीख को रिलीज होगी 'मिर्जापुर: द मूवी'
'मिर्जापुर: द मूवी' का पोस्टर जारी करते हुए निर्माताओं ने लिखा, 'अब देखिए भौकाल बड़े पर्दे पर। 'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।' इसके जरिए अली फजल (गुड्डू पंडित), पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया) और दिव्येंदु (मुन्ना भैया) अपने लोकप्रिय किरदारों के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। फिल्म में पुराने किरदारों के साथ नए चेहरे भी जुड़ रहे हैं जिनमें जितेंद्र कुमार, रवि किशन और अभिषेक बनर्जी का नाम शामिल है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'मिर्जापुर: द मूवी' का पोस्टर
HUGELY POPULAR SERIES 'MIRZAPUR' NOW ON THE *BIG SCREEN* – RELEASE DATE LOCKED... #AmazonMGMStudios and #ExcelEntertainment have announced the *theatrical release date* of #MirzapurTheFilm: 4 Sept 2026 [#Janmashtami].
— taran adarsh (@taran_adarsh) February 5, 2026
Written by #PuneetKrishna and directed by #GurmmeetSingh,… pic.twitter.com/IXmaXiEQw6