Loading...
'मिर्जापुर: द मूवी' ने एडवांस बुकिंग में दिखाया दम, रिलीज से पहले कमा डाले 1 करोड़
'मिर्जापुर: द मूवी' की एडवांस बुकिंग में शानदार शुरुआत

'मिर्जापुर: द मूवी' ने एडवांस बुकिंग में दिखाया दम, रिलीज से पहले कमा डाले 1 करोड़

Sep 01, 2026
02:32 pm

क्या है खबर?

अली फजल की फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' की रिलीज का इंतजार खत्म होने को है। निर्माताओं ने 31 अगस्त को इसकी एडवांस बुकिंग शुरू की थी, जिसमें मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया से साफ है कि यह इस साल की अगली बड़ी सफल फिल्म बन सकती है। इसने PVR, INOX और सिनेपोलिस जैसे देश के मल्टीप्लेक्स चेन में अब तक 20 हजार से ज्यादा टिकट बेच दिए हैं और रिलीज से पहले 1 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर ली है।

बिक्री

'मिर्जापुर: द मूवी' की एडवांस बुकिंग में मजबूत शुरुआत 

सैकनिल्क के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, 'मिर्जापुर: द मूवी' अपने पहले दिन देशभर में 2,971 शो में कुल 26,398 टिकटें बेचीं, जिससे इसका एडवांस बुकिंग कलेक्शन 83.67 लाख रुपये हो गया।

वहीं, ब्लॉक सीटों को शामिल करने के बाद यह कुल कलेक्शन 1.9 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है। चूकि रिलीज में 3 दिन बाकी हैं, इसलिए संख्‍या बढ़ेगी।

फिल्म उद्योग के अनुमान बताते हैं कि यह अपने ओपनिंग डे पर लगभग 25 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है।

प्रदर्शन

3 दिन बाद पूर्वांचल से उठेगी आंधी

एडवांस बुकिंग प्रदर्शन से साफ है कि यह फ्रेंचाइजी अपने डिजिटल दर्शकों को सिनेमाघर के दर्शकों के रूप में सफलतापूर्वक परिवर्तित कर रही है।

अमेजन प्राइम वीडियो पर इसके 3 सीजन आ चुके हैं और अब पूर्वांचल की कहानी बड़े पर्दे पर छाएगी।

'मिर्जापुर: द मूवी' का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया, जबकि निर्माता एक्सेल एंटरटेनमेंट है। यह 4 सितंबर को रिलीज होगी। इसमें पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, रवि किशन, रसिका दुग्गल, अभिषेक बनर्जी और जितेंद्र कुमार समेंत कई सितारे हैं।

ADVERTISEMENT