Loading...
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पहली बार आएंगी मीरा राजपूत, शाहिद कपूर भी होंगे साथ
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए एपिसोड का प्रोमो आया

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पहली बार आएंगी मीरा राजपूत, शाहिद कपूर भी होंगे साथ

Oct 28, 2026
05:06 pm

क्या है खबर?

कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पहली बार मीरा राजपूत का आगमन होगा। नेटफ्लिक्स इंडिया ने आगामी एपिसोड का आधिकारिक प्रोमो जारी किया है, जिसमें वह अपने पति और अभिनेता शाहिद कपूर के साथ शो में हिस्सा लेती दिखीं। ईशान खट्‌टर भी इस मौके पर मौजूद रहे। दिवाली के अवसर पर शो में आए तीनों मेहमनाें का कपिल ने स्वागत किया। इस दौरान मीरा कहती हैं कि यह उनका टीवी पर पहला अपीयरेंस है।

प्रोमो

शाहिद के कई राज खोलती दिखीं मीरा

प्रोमो की शुरुआत शाहिद और ईशान के डांस से होती है। इसके बाद मीरा, शाहिद से जुड़ी कई बातें बताती हैं। इनमें से एक बच्चों (मीशा और जैन) के साथ उनका लाड़-प्यार होता है।

मीरा बताती हैं कि शाहिद को खाने में क्या-क्या नहीं पसंद है। इस पर शाहिद उन्हें चुप होने के लिए कहते हैं। उनके मुताबिक, शो में उन्हें खुद को 'हैप्पी फैमिली' के रूप में दिखाना था।

यह मजेदार प्रोमो देखकर दर्शक भी उत्साहित हो गए हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रोमो

ADVERTISEMENT