NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मल्लिका दुआ की मदद करने को लेकर ट्रोल हुए मंत्री हरदीप सिंह पुरी, जानिए मामला
    अगली खबर
    मल्लिका दुआ की मदद करने को लेकर ट्रोल हुए मंत्री हरदीप सिंह पुरी, जानिए मामला

    मल्लिका दुआ की मदद करने को लेकर ट्रोल हुए मंत्री हरदीप सिंह पुरी, जानिए मामला

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    May 17, 2021
    05:32 pm

    क्या है खबर?

    मल्लिका दुआ जानी-मानी कॉमेडियन और अभिनेत्री हैं। इस अभिनेत्री को वामपंथी विचारधारा के करीब माना जाता है। वह राइट विंग की सरकार के खिलाफ मुखर रहती हैं।

    अब ट्विटर पर मदद मांगने के बाद वह चर्चा में बनी हुई हैं।

    दरअसल, मल्लिका ने कोरोना संक्रमित अपनी मां चिन्ना दुआ के लिए ट्विटर पर मदद मांगी थी। इसके बाद वरिष्ठ भाजपा नेता और मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उनकी मदद की है। इसके बाद कई तरह के सवाल खड़े होने लगे।

    जानकारी

    हाल में मल्लिका के माता-पिता हुए थे कोरोना संक्रमित

    इस प्रकरण के बाद गरीब-अमीर और सेलिब्रिटी को मदद करने की बहस सोशल मीडिया पर छिड़ गई है। कुछ लोगों का मानना है कि मल्लिका के सेलिब्रिटी स्टेटस की वजह से उन्हें मदद मिली।

    मल्लिका चर्चित पत्रकार विनोद दुआ की बेटी हैं। हाल में मल्लिका ने अपने माता-पिता के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी।

    उन्होंने बताया था कि उनके माता-पिता की सेहत में सुधार नहीं होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

    सूचना

    मल्लिका ने ट्विटर पर कांग्रेस नेता से मांगी थी मदद

    मामले की शुरुआत तब हुई जब मल्लिका ने ट्विटर पर कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा को टैग करते हुए मदद मांगी थी।

    उन्होंने दीपेंद्र को टैग करके लिखा, 'सर मेरी मां को टोसिलिजुमैब इंजेक्शन की जरूरत है। वह मेदांता की ICU में हैं। क्या आप मदद कर सकते हैं?'

    इसका जवाब देते हुए दीपेंद्र ने सभी डिटेल्स उनकी टीम के साथी के साथ शेयर करने के लिए कहा था। उन्हें कांग्रेस नेता की तरफ से मदद का आश्वासन मिला था।

    मदद

    केंद्रीय मंत्री हरदीप ने तुरंत की मल्लिका की मदद

    जब तक दीपेंद्र की तरफ से मल्लिका को मदद मिल पाती, उससे पहले ही केंद्रीय मंत्री हरदीप ने मल्लिका की मदद कर दी।

    हरदीप ने एक नंबर शेयर करते हुए उस नंबर पर कॉल करने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने तुरंत इंजेक्शन की व्यवस्था करने की बात कही।

    जब इंजेक्शन की व्यवस्था हो गई तो मल्लिका ने मंत्री हरदीप के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि उनके पास इंजेक्शन पहुंच गया है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए ट्विटर थ्रेड

    We live in a country where being rich poor matters the most.#MallikaDua pic.twitter.com/N96jRa1Ag5

    — Tweetera🐦 (@DoctorrSays) May 17, 2021

    जानकारी

    इसलिए मदद पर उठने लगे सवाल

    गौरतलब है कि मल्लिका ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मदद नहीं मांगी। इसको लेकर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं।

    कई मौकों पर मल्लिका को राइट विंग समर्थकों के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए देखा गया है। इस लिहाज से सोशल मीडिया पर कई लोग अभिनेत्री की भाजपा नेता से मदद स्वीकारने के बाद तीखी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं।

    कई लोगों का मानना है कि मजबूत बैकग्राउंड के कारण मल्लिका को मदद मिली।

    सूचना

    मल्लिका ने अपना ट्विटर अकाउंट किया डिएक्टिवेट

    सोमवार को अचानक मल्लिका ने अपना ट्विटर अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया है। संभवत: ट्रोलिंग को नजरअंदाज करने के लिए उन्होंने इस तरह का फैसला लिया होगा।

    मदद मांगने के बाद वह इस प्लेटफॉर्म पर सक्रिय नहीं हैं। ट्विटर पर कई यूजर ने गरीब लोगों की मदद करने के बजाय सरकार पर शक्तिशाली लोगों की मदद करने का आरोप लगाया है।

    सेलिब्रिटी और आम लोगों के साथ अलग व्यवहार करने की बात कही गई है।

    करियर

    इन फिल्मों में नजर आई हैं मल्लिका

    इस महीने की शुरुआत में मल्लिका के पिता कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे।

    मल्लिका को कई सफल फिल्मों में देखा गया है। मल्लिका को दिसंबर, 2020 में आई फिल्म 'इंदु की जवानी' में देखा गया है। इस फिल्म का निर्देशन अबीर सेनगुप्ता ने किया था।

    इसके अलावा उन्हें 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'जीरो' में देखा गया था। आनंद एल राय की इस फिल्म में आखिरी बार शाहरुख खान नजर आए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोहर लाल खट्टर
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    करुण नायर ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  करुण नायर
    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम
    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार
    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025

    बॉलीवुड समाचार

    जरीन खान की फिल्म 'हम भी अकेले तुम भी अकेले' का ट्रेलर हुआ रिलीज मुंबई
    'दृश्यम 2' का हिन्दी रीमेक बनेगा, कुमार मंगत ने खरीदे फिल्म के राइट्स तब्बू
    कोरोना काल में मदद के लिए ऋतिक ने हॉलीवुड स्टार्स के साथ जुटाए 27 करोड़ रुपये सोशल मीडिया
    सारा और अनन्या ने RSVP की फिल्म में कॉन्डम टेस्टर की भूमिका को किया रिजेक्ट- रिपोर्ट मुंबई

    मनोहर लाल खट्टर

    कोरोना वायरस: हरियाणा के 12 जिले ग्रीन जोन घोषित, जरुरी सामान के लिए लॉन्च हुई ऐप हरियाणा
    कोरोना के साथ हरियाणा वासियों को अब झेलनी पड़ेगी महंगाई की मार, लिए कई कठोर निर्णय हरियाणा
    हरियाणा: मास्क न पहनने पर लगेगा जुर्माना, विज की आपत्ति के बाद अंतरराज्यीय बस सेवा बंद हरियाणा
    आज से हरियाणा सरकार ने पूरी तरह से खोला दिल्ली-गुरूग्राम बॉर्डर गृह मंत्रालय

    कोरोना वायरस

    महामारी से अनाथ हुए बच्चों की परवरिश और शिक्षा का खर्च उठाएगी दिल्ली सरकार अरविंद केजरीवाल
    कोरोना: इस साल के अंत तक भारत में कौन सी आठ वैक्सीनें उपलब्ध होंगी? वैक्सीन समाचार
    महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण से ठीक हुए 52 लोगों की ब्लैक फंगस से हुई मौत महाराष्ट्र
    टोक्यो ओलंपिक रद्द करने के लिए सब्मिट हुई पेटिशन, मिले 3.5 लाख से अधिक सिग्नेचर ओलंपिक
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025