Loading...
'अलायंस': मिनी माथुर के हाथ लगी विजेता की ट्रॉफी, अली गोनी-रूही दोसानी को पछाड़ा
'अलायंस' की विजेता बनीं मिनी माथुर

'अलायंस': मिनी माथुर के हाथ लगी विजेता की ट्रॉफी, अली गोनी-रूही दोसानी को पछाड़ा

Aug 06, 2026
01:04 pm

क्या है खबर?

कुणाल खेमू के रियलिटी शो 'अलायंस' सीजन 1 की विजेता मिनी माथुर बन चुकी हैं। 6 अगस्त को शो का ग्रैंड फिनाले एपिसोड टेलीकास्ट हुआ, जिसमें उन्होंने अली गोनी और रूही दोसानी को कड़ी टक्कर देते हुए शो का खिताब अपने नाम कर लिया। ट्रॉफी के अलावा, मिनी को 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया गया है। वहीं सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्मी सितारे मिनी की जीत पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दे रहे हैं।

मुकाबला

दिमाग और बेहतरीन योजना ने मिनी को बनाया जीत का हकदार

'अलायंस' में फर्स्ट रनर-अप (दूसरे स्थान पर) अली रहे हैं, जबकि तीसरे नंबर पर रूही आई हैं।

सोशल मीडिया पर कुशाल टंडन को शुरुआत से दमदार प्रतियोगी के तौर पर देखा जा रहा था। ये अटकलें भी आईं कि वह शो के विजेता बन सकते हैं, लेकिन ऐन मौके पर उनकी किस्मत ने उनका साथ छोड़ दिया।

वहीं मिनी ने बिना किसी फालतू लड़ाई-झगड़े के अपना दिमाग और बेहतरीन योजना के बलबूते विजेता बनकर सबको चौंका दिया।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

शो

इन प्रतियोगियों ने लिया था शो में हिस्सा

अमेजन प्राइम वीडियो पर आए शो 'अलायंस' में रवि किशन, रीवा किशन, यूट्यूबर वंशज सिंह, सीमा सजदेह, सोहेल खान, अली, अर्सलान गोनी, अरमान खेरा, नीति टेलर और डेजी शाह समेत कई जाने-माने चेहरों ने हिस्सा लिया था।

हालांकि, आखिरी चरण तक मिनी, अली और रूही ने पहुंच बनाई। अंत में मिनी ने शो जीतकर इतिहास रच दिया।

बता दें, यह शो रणनीति, भरोसा और विश्वासघात पर आधारित था, जो असल में डच शो 'डी बोंडगेनोटेन' का आधिकारिक भारतीय रूपांतरण है।

ADVERTISEMENT