'तेरा यार हूं मैं' का ट्रेलर हुआ जारी, प्यार, एक्शन और ड्रामे से भरपूर है फिल्म
क्या है खबर?
'एक दीवाने की दीवानियत' (2025) की जबरदस्त सफलता के बाद, निर्देशक मिलाप जावेरी अपनी अगली फिल्म 'तेरा यार हूं मैं' लेकर आ रहे हैं। इस रोमांटिक एक्शन ड्रामा का ट्रेलर आधिकारिक तौर पर जारी हो गया है। फिल्म से निर्देशक इंद्र कुमार के बेटे, अमन इंद्र कुमार सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं। उनके साथ आकांक्षा शर्मा मुख्य किरदार में नजर आएंगी। परेश रावल, जॉनी लीवर और सुप्रिया पिलगांवकर जैसे सितारे भी फिल्म का हिस्सा हैं।
ट्रेलर
कॉमेडी और ड्रामे का तड़का लगाती है फिल्म
ट्रेलर की शुरुआत अमन के किरदार से होती है, जो गुंडों के साथ साइकिल फाड़ एक्शन करते दिखते हैं। इसके बाद आकांक्षा की एंट्री होती है, जो परेश की बेटी के किरदार में हैं। दोनों के बीच पहले दोस्ती होती है और फिर एक तरफा प्यार की शुरुआत। इसके बाद कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिलते हैं। फिल्म प्यार, दर्द, एक्शन और कॉमेडी का हर एहसास दिलाने का वादा करती है। यह 24 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए फिल्म का ट्रेलर
MILAP ZAVERI DIRECTS AMAN INDRA KUMAR - AKANKSHA SHARMA: 'TERA YAAR HOON MAIN' TRAILER OUT NOW – 24 JULY 2026 RELEASE... Love, friendship, emotions, and entertainment... #TeraYaarHoonMainTrailer is now LIVE.#TeraYaarHoonMain marks the acting debut of #AmanIndraKumar, who stars… pic.twitter.com/Q4lbtc6MFB
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 6, 2026