Loading...
दलेर मेहंदी के अपमान पर भड़के भाई मीका सिंह, मंत्री से की माफी की मांग
मीका सिंह ने सुबोध उनियाल से की माफी की मांग

दलेर मेहंदी के अपमान पर भड़के भाई मीका सिंह, मंत्री से की माफी की मांग

Oct 22, 2026
10:04 am

क्या है खबर?

उत्तराखंड के सांस्कृतिक मंच पर गायक दलेर मेहंदी पर नशे में होने का आरोप लगाकर फटकार लगाने वाले कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल पर उनके भाई मीका सिंह भड़क गए हैं। मीका ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए साफ कहा कि दलेर शराब नहीं पीते। उन्होंने मंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की है, जिसके समर्थन में अब कई बॉलीवुड हस्तियां भी उतर आई हैं। अनुपम खेर से लेकर राजपाल यादव तक कई बॉलीवुड सितारों ने दलेर का पक्ष लिया है।

आभार

समर्थन करने वालों का मीका सिंह ने जताया आभार

मीका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर दलेर मेहंदी का समर्थन करने वाले बॉलीवुड और पंजाबी कलाकारों का आभार जताया।

उन्होंने लिखा, "सत श्री अकाल, आप सभी को। बॉलीवुड से लेकर पंजाब तक के सभी गायकों, प्रशंसकों, दोस्तों, परिवार और शुभचिंतकों का उनके प्यार और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मेरी बात बेहद सीधी है। दलेर मेहंदी जी शराब नहीं पीते हैं और उन पर इस तरह के आरोप लगाना पूरी तरह से गलत है।"

सवाल

इतने बड़े कलाकार का अपमान कितना जायज?

मीका ने उत्तराखंड के मंत्री से माफी की मांग कर लिखा, 'मौजूदा समय में अगर कोई शिक्षक स्कूल या कॉलेज में किसी बच्चे को डांट भी दे तो वो एक बड़ा मुद्दा बन जाता है। ऐसे में मंच पर सबके सामने इतने प्रतिष्ठित कलाकार को डांटना और अपमानित करना कहां तक जायज है? मुझे लगता है कि इस पर माफी मिलनी चाहिए। जिम्मेदार व्यक्ति को ये स्वीकार करना चाहिए कि दलेर मेहंदी जी के शराब पीने के आरोप गलत थे।'

ADVERTISEMENT

मांग

मीका ने मंत्री से की माफी की मांग

मीका ने आगे लिखा कि मंत्री को दलेर मेहंदी संग किए गए गलत व्यवहार के लिए माफी मांगनी चाहिए।

ये पूरी घटना उत्तराखंड के नई टिहरी में 'सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले' की है।

रविवार रात परफॉर्मेंस के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी को बीच में रोककर मंच पर ही फटकार लगा दी थी। मंत्री ने उन पर नशे में होने का इशारा करते हुए कहा था, "आप बोल तो पा नहीं रहे, गाएंगे क्या?"

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए मीका का पोस्ट

ADVERTISEMENT