LOADING...
ऑस्कर जीतने के बाद अभिनेता माइकल बी जॉर्डन ने इस तरह मनाया जश्न, देखें वीडियाे
माइकल बी जॉर्डन ने यूं मनाया जीत का जश्न

ऑस्कर जीतने के बाद अभिनेता माइकल बी जॉर्डन ने इस तरह मनाया जश्न, देखें वीडियाे

Mar 16, 2026
05:47 pm

क्या है खबर?

अभिनेता माइकल बी जॉर्डन ने बेस्ट अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार जीतकर हर ओर चर्चा बटोर ली है। उन्हें साल 2025 में आई फिल्म 'सिनर्स' के लिए इस सम्मान से नवाजा गया है। इस गौरव को हासिल करने के बाद न सिर्फ अभिनेता, बल्कि उनके फैंस की खुशी भी सांतवें आसमान पर है। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक बेहद मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें जॉर्डन अपनी जीत का जश्न खास अंदाज में मनाते दिखाई दे रहे हैं।

जश्न

'सिनर्स' स्टार ने सादगी से मनाया जश्न

वीडियो में, जॉर्डन हॉलीवुड के मशहूर फास्ट फूड आउटलेट पर रेस्टोरेंट कर्मचारियों के साथ तस्वीरें खिंचवाते और बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं, आखिर में 39 वर्षीय अभिनेता बर्गर का लुत्फ उठाते भी उठाते हैं। उनका सादगी भरा जश्न का अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। जॉर्डन के अलावा, टिमोथी चालमेट (मार्टी सुप्रीम), लियोनार्डो डिकैप्रियो (वन बैटल आफ्टर अनदर), एथन हॉक (ब्लू मून) और वैगनर मौरा (द सीक्रेट एजेंट) को बेस्ट अभिनेता का नामांकन मिला था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement