फिल्म 'मर्सी' का ट्रेलर जारी, मां को बचाने में एक बेटे की जद्दोजहत कर देगी भावुक
क्या है खबर?
आदिल हुसैन, राज वासुदेवा और निहारसिया रायजादा अभिनीत फिल्म 'मर्सी' का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म का प्रीमियर लंदन के रिच मिक्स थिएटर में UK एशियन फिल्म फेस्टिवल 2025 में किया गया था। 24 अप्रैल को यह फिल्म भारतीय सिनेमाघराें में अपनी मार्मिक कहानी से दर्शकों का दिल पिघलाने आ रही है। मितुल पटेल ने 'मर्सी' के जरिए निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है। इसका निर्माण एवर क्लियर फिल्म्स के बैनर तले किया गया है।
ट्रेलर
निष्क्रिय इच्छामृत्यु के संवेदनशील विषय को दिखाता है 'मर्सी' का ट्रेलर
'मर्सी' निष्क्रिय इच्छामृत्यु के संवेदनशील विषय पर आधारित फिल्म है। ट्रेलर शेखर (राज वासुदेवा) की मार्मिक कहानी बयां करता है, जो अपनी बीमार मां को बचाने के लिए हर जद्दाेजहत करता है। बाद में उसे उनके दुखों को दूर करने के लिए एक दर्दनाक फैसला लेना पड़ता है। आदिल ने आध्यात्मिक सलाहकार फादर जोएल का किरदार निभाया है। कुल मिलाकर यह फिल्म एक परिवार को उसके प्रियजन से बिछड़ने के नाजुक पलों को दिखाने आ रही है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'मर्सी' का ट्रेलर
'MERCY' TRAILER OUT NOW – 24 APRIL 2026 RELEASE... A story that goes beyond entertainment, sparking conversations we often shy away from.
— taran adarsh (@taran_adarsh) April 10, 2026
After winning hearts at international film festivals, #Mercy arrives in cinemas on 24 April 2026.
The film explores love, dignity, and the… pic.twitter.com/QmfoLCHMoP