आदिल हुसैन की फिल्म 'मर्सी' की पहली झलक सामने आई, इस दिन होगी रिलीज
क्या है खबर?
आदिल हुसैन और राज वासुदेव की फिल्म 'मर्सी' की पहली आधिकारिक झलक जारी की गई है। साथ में रिलीज तारीख से भी पर्दा उठाया गया है। दिलचस्प बात यह है कि इसकी पहली झलक को रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के साथ बड़े पर्दे पर प्रदर्शित किया है। निष्क्रिय इच्छामृत्यु जैसे संवेदनशील विषय पर आधारित 'मर्सी' का निर्देशन मितुल पटेल ने किया है। यह उनके करियर की पहली निर्देशित फिल्म है। इसका निर्माण एवर क्लियर फिल्म्स ने किया है।
झलक
जानिए कैसी है फिल्म 'मर्सी' की पहली झलक
'मर्सी' की पहली झलक दया, कर्तव्य और कानूनी नैतिकता के भावनात्मक पलों को दिखाती है जो जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर खड़े एक परिवार की भावनात्मक सीमाओं पर केंद्रित है। यह कहानी ऐसे समय में आई है, जब हाल ही में 13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट द्वारा निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति दी गई। फिल्म का हिस्सा निहारिका रायजादा और अपर्णा घोषाल भी हैं। यह 24 अप्रैल को सिनेमाघरों का दरवाजा खटखटाने के लिए उतरेगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'मर्सी' की झलक
Film Announcement and First Glimpse of #Mercy.
— Sumit Kadel (@SumitkadeI) March 27, 2026
Every goodbye carries a story of love and loss. The first glimpse of #MERCY presents a deeply human narrative of connection, care, and the quiet strength it takes to let go #passiveeuthanasia.
A film on #PassiveEuthanasia is set… pic.twitter.com/NqorjUNdku