Loading...
'मातृभूमि' से सलमान खान ने जारी किया नया गाना, इस गायक ने लगाए सुर

'मातृभूमि' से सलमान खान ने जारी किया नया गाना, इस गायक ने लगाए सुर

Jul 13, 2026
04:03 pm

क्या है खबर?

सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' रिलीज काे लेकर चर्चाओं में है। अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित इस फिल्म के विषयवस्तु पर चीन ने आपत्ति जताई है, जिसके चलते सेंसर बोर्ड से प्रमाणपत्र मिलने में देरी हो रही है। इस बीच, फैंस के बीच उत्सुकता को बनाए रखने के लिए निर्माताओं ने फिल्म से नया गाना 'मेरा जी नहीं भरा' जारी किया है। इस गाने को जो जैन शॉ और अभिश्री सेन पर फिल्माया गया है।

गाना

युद्ध की अफरा-तफरी के बीच खूबसूरत प्यार को दिखाता है ये गाना

सलमान खान फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर जारी हुए इस गाने को श्रेया घोषाल और विशाल मिश्रा ने आवाज दी है।

इसके म्यूजिक कंपोजर समीर टंडन और कुमार गौरव सिंह हैं, जबकि बोल समीर और विश्वदीप जेस्ट ने लिखे हैं।

फिल्म भारतीय सेना और चीनी सैनिक के बीच हुए गलवान घाटी के संघर्ष पर आधारित है, लेकिन कहानी के बीच पनपते खूबसूरत प्यार को गाने के जरिए बखूबी पेश किया है।

फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी मुख्य किरदार में हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए गाने का वीडियो

ADVERTISEMENT