NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / आशुतोष राणा के ये बेहतरीन किरदार दर्शकों के जहन में आज भी बसे, आप भी देखें
    अगली खबर
    आशुतोष राणा के ये बेहतरीन किरदार दर्शकों के जहन में आज भी बसे, आप भी देखें
    आशुतोष राणा की बेहतरीन फिल्में

    आशुतोष राणा के ये बेहतरीन किरदार दर्शकों के जहन में आज भी बसे, आप भी देखें

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Nov 10, 2023
    07:56 am

    क्या है खबर?

    आशुतोष राणा उन कलाकारों में शुमार हैं, जो पर्दे पर अपनी छोटी सी उपस्थिति में भी दर्शकों के रोंगटे खड़े कर सकते हैं। यह उनके अभिनय की परिपक्वता का ही कमाल है कि सालों पहले उनके द्वारा निभाए गए किरदार, दर्शकों के मन में आज भी जिंदा हैं।

    10 नवंबर को आशुतोष का जन्मदिन है।

    आशुतोष न सिर्फ बेहतरीन अभिनेता हैं, बल्कि कुशल लेखक और वक्ता भी हैं। आइए, नजर डालते हैं बॉलीवुड में उनके यादगार किरदारों पर।

    #1

    दुश्मन- गोकुल पंडित

    1998 की फिल्म 'दुश्मन' में काजोल ने दोहरी भूमिका निभाई थी। फिल्म में आशुतोष ने गोकुल पंडित का किरदार निभाया था, जो एक रेपिस्ट है।

    फिल्म में उनको किसी भी लड़की को हाथ लगाते हुए भी नहीं दिखाया गया और यह उनके अभिनय का ही कमाल था कि जब-जब उनका किरदार पर्दे पर आता है, दर्शकों में खौफ और घृणा पैदा हो जाती है।

    यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।

    #2

    संघर्ष- लज्जा शंकर पांडे

    'संघर्ष' के लज्जा शंकर पांडे को कौन भूल सकता है? सिर पर पल्लू, माथे पर बिंदी और नाक में नथ में उन्हें आज भी याद किया जाता है। उनका यह किरदार दर्शकों के जहन में कई दिनों तक बैठा रहा था।

    फिल्म में अक्षय कुमार और प्रीति जिंटा ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

    इस किरदार के लिए 2000 में उन्होंने कई पुरस्कार अपने नाम किए थे। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

    #3

    प्रोफेसर- अग्नि 

    2002 में आई फिल्म 'राज' में आशुतोष ने प्रोफेसर अग्नि का किरदार निभाया था, जो बुरी आत्मा से निपटने का तोड़ बताते हैं। आखिर में प्रोफेसर खुद ही आत्मा के वश में हो जाते हैं।

    बिपाशा बसु और डिनो मोरया के मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म ने लोगों को खूब डराया था। फिल्म का निर्देशन विक्रम भट्ट ने किया था।

    आशुतोष के शानदार अभिनय वाली इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

    #4

    सोनचिरिया- विरेंद्र सिंह गुज्जर

    'सोन चिरिया' 2019 में आई थी। फिल्म बीहड़ के बागियों पर आधारित थी। फिल्म में मनोज बाजपेयी, सुशांत सिंह राजपूत, रणवीर शौरी जैसे कलाकार नजर आए थे।

    फिल्म में आशुतोष ने इंस्पेक्टर विरेंद्र सिंह गुज्जर का किरदार निभाया था। विरेंद्र सिंह बीहड़ में बागियों की हत्या करने पर तुला है, जिससे वह सरकार से ईनाम पा सके। इसके लिए वह किसी भी हद तक जाने को तैयार है।

    यह फिल्म भी अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।

    #5

    मुल्क- संतोष

    2018 में आई अनुभव सिन्हा की 'मुल्क' एक बेहतरीन कोर्टरूम ड्रामा फिल्म थी। फिल्म एक ऐसे मुस्लिम परिवार की कहानी थी, जिसका बेटा आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हो जाता है। इसके बाद पूरे परिवार को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

    आशुतोष का किरदार संतोष इस परिवार के खिलाफ मुकदमा लड़ता है। आशुतोष के जिरह का अंदाज दमदार प्रभाव छोड़ता है। उनके संवाद दर्शकों का खून खौला देने वाले हैं।

    यह फिल्म ZEE पर उपलब्ध है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जन्मदिन विशेष
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    जन्मदिन विशेष

    गौरी खान ने अपने आशियाने 'मन्नत' के अलावा इन बॉलीवुड सितारों के घर भी किए डिजाइन गौरी खान
    जन्मदिन विशेष: सयानी गुप्ता फिटनेस के लिए इस वर्कआउट और डाइट प्लान का करती हैं पालन बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: राजामौली हैं बॉक्स आफिस के 'बाहुबली', IMDb पर लोकप्रिय उनकी ये फिल्में हैं सबूत एसएस राजामौली
    रेखा की इन सदाबहार फिल्मों का OTT पर लें आनंद, दिल जीत लेगी उम्दा अदाकारी रेखा

    बॉलीवुड समाचार

    रणदीप हुड्डा करने जा रहे 10 साल छोटी गर्लफ्रेंड से शादी, जानिए कौन हैं लिन लैशराम रणदीप हुड्डा
    'देवदास' से लेकर '3 इडियट्स' तक, किताबों से प्रेरित है इन बॉलीवुड फिल्मों की कहानी मनोरंजन
    'द स्काई इज पिंक' की निर्देशक शोनाली बोस को हुआ कोरोना, तस्वीर साझा कर दी जानकारी कोरोना वायरस
    प्रियंका चोपड़ा को पिता के निधन के बाद मिली महत्वपूर्ण सीख, बोलीं- जिंदगी बहुत छोटी है प्रियंका चोपड़ा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025