Loading...
'दायरा' देखने से पहले OTT पर देख डालें मेघना गुलजार की ये 5 दमदार फिल्में
'दायरा' से पहले मेघना गुलजार की ये फिल्में जरूर देखें

'दायरा' देखने से पहले OTT पर देख डालें मेघना गुलजार की ये 5 दमदार फिल्में

Sep 16, 2026
10:10 am

क्या है खबर?

फिल्म 'दायरा' 18 सितंबर से सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसमें करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसकी निर्माता मेघना गुलजार हैं। आज वह राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता लेखिका और निर्माता के रूप में पहचान बना चुकी हैं। हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होंने लंबा संघर्ष किया। ऐसे में आइए जानते हैं उनकी चर्चित फिल्मों को आप कब और किस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।

#1 & #2

'फिलहाल' और 'तलवार'

साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'फिलहाल' से मेघना ने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में संजय सूरी, तब्बू, सुष्मिता सेन और पलाश सेन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई है। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

हिंदी क्राइम ड्रामा फिल्म 'तलवार' साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में इरफान खान, कोंकणा सेन शर्मा और नीरज काबी नजर आए थे। इस फिल्म का लुफ्त आप OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

#3 & #4

'राजी' और 'छपाक'

साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'राजी' हरिंदर सिक्का की किताब 'कॉलिंग सहमत' पर आधारित है। इस फिल्म आलिया भट्ट ओर विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं। इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की ज़िंदगी पर बनी हिंदी बायोपिक 'छपाक' साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और विक्रांत मैसी ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

ADVERTISEMENT

Informaion

#5 'सैम बहादुर'

साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'सैम बहादुर' देश के पहले फील्ड मार्शल और एक महान भारतीय, सैम मानेकशॉ की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में विक्की मुख्य भूमिका में हैं। आप इसका लुफ्त ZEE5 पर उठा सकते हैं।

ADVERTISEMENT